फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The robbers were arrested when the issue was raised in front of the minister

प्रभारी मंत्री के समक्ष उठा मुद्दा तो लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The robbers were arrested when the issue was raised in front of the minister
भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत संग 14 अगस्त को हुई मोबाइल लूट के दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। यह कार्रवाई पिछले सप्ताह प्रभारी मंत्री के समक्ष मुद्दा उठने के बाद अचानक से की गई है। हालांकि अभी उनसे मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में उन्होंने अपने तीसरे साथी का नाम बताया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार विवेक सारस्वत देहली गेट कनवरीगंज स्थित अपने घर देर रात पैदल लौट रहे थे। तभी उनसे बाइक सवार मोबाइल लूट ले गए थे। इस घटना में मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले सप्ताह जनपद प्रभारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के समक्ष यह मुद्दा उठा था, जिसमें यही कहा गया था कि पुलिस स्तर से सहयोग नहीं मिल रहा। एसडीएम का मोबाइल 24 घंटे में और भाजपा अध्यक्ष का मोबाइल अभी तक नहीं मिला। इस पर प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में मुद्दा अधिकारियों के समक्ष उठाया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रविवार को दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जिन्होंने अपने नाम जंगलगढ़ी का मो . कासिम व हरिजन क्वार्टर का सूरज बताए। हालांकि उनसे नौ मोबाइल मिले हैं, मगर उनमें भाजपा महानगर अध्यक्ष से लुटा मोबाइल नहीं मिला। पुलिस के दावे के अनुसार इस मामले में तारिक नाम का युवक फरार है। भाजपा अध्यक्ष का मोबाइल वही बरामद कराएगा। इंस्पेक्टर के अनुसार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed