फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The risk of heart attacks increases in winter; 16 people have lost their lives in one month.

Aligarh News: ठंड में बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, एक माह में 16 की गई जान

Wed, 10 Dec 2025 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 10 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The risk of heart attacks increases in winter; 16 people have lost their lives in one month.
ठंड बढ़ते ही लोगों का दिल धोखा देने लगा है। जिला अस्पताल में आए-दिन हार्टअटैक से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक माह में अचानक होने वाली मौतों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन




ये आंकड़े तो जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के हैं। निजी अस्पतालों को मिलाकर यह संख्या और ज्यादा हो सकती है। सभी मौतें अचानक हुई हैं, जिनमें चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन




जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दिल में दर्द की शिकायत लिए रोजाना तीन से चार मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना तीन सौ से अधिक मरीजों के ब्लड प्रेशर की जांच हो रही है, जिनमें से औसतन 150 मरीज हाई ब्लड प्रेशर के मिल रहे हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण लोगों को यहां से केवल फिजीशियन का परामर्श ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








केस-01

चंदपा के गांव गुमानपुर निवासी शिवशंकर (35) को सोमवार की दोपहर दो बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिवार के अनुसार सीने में दर्द व बेचैनी के बाद वह अचेत हो गया था। चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की थी।



केस-2

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव कलवारी निवासी 38 वर्षीय लव पौनिया की सोमवार की सुबह हालत बिगड़ गई। सुबह आठ बजे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके भी सीने में दर्द उठा था। चिकित्सकों ने उन्हें की मौत हार्टअटैक से होना बताया। वे कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे।

केस-3

सादाबाद के गांव गढ़ी आशा निवासी जबर सिंह (68) की खेत में काम करते समय 29 नवंबर को हालत बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार हार्ट की नस में दिक्कत आई थी। आगरा में ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद छुट्टी भी मिल गई थी। शनिवार को उन्हें फिर से सीने में दर्द उठा। रविवार को आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।




इन कारणों से बढ़ता है खतरा

-ठंड से नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे दिल को शरीर में खून पहुंचाने को मेहनत करनी पड़ती है।

-शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए दिल को क्षमता से अधिक काम करना पड़ता है। ऐसे में ब्लॉकेज हो तो अटैक की आशंका रहती है।

-सुबह अधिक ठंड के समय अधिक खतरा रहता है।

-कमजोर प्रतिरोधक क्षमता व वायरल संक्रमण भी दिल पर अतिरिक्त बोझ डालते हैं, जिससे जोखिम बढ़ता है।

-पुरानी दिल की समस्याएं भी ठंड में अधिक गंभीर हो जाती हैं।



--

हार्ट अटैक के लक्षण

-छाती में दबाव या भारीपन

-अचानक सांस फूलना। कम मेहनत में भी सांस फूलना।

-बिना मेहनत के ठंडा पसीना आना

-शरीर में कंपन व बेचैनी महसूस होना।

-ब्लड फ्लो कम होने पर चक्कर आना या बेहोशी।

--

इन बातों का रखें ध्यान

- ठंड में शरीर को गर्म रखना जरूरी है।

-सुबह की सैर का समय बदलें।

-पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। पानी की कमी से भी खून गाढ़ा होता है।

-हेल्दी डाइट लें। चिकनाई व तला-भुना खाना बंद कर दें।

-तनाव कम करें और सही नींद लें।

-दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।








ठंड के कारण दिल से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इमरजेंसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर्स को प्रशिक्षित किया गया है। ईसीजी मशीन भी रखी गई है, जिससे वे आपात स्थिति को समझ सकें। लोगों को चाहिए कि वे ठंड में अपना ध्यान रखें और समय से चिकित्सक की सलाह लें।

डा. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed