{"_id":"5b1c32c74f1c1ba46e8b7422","slug":"the-rest-of-trains-are-delayed-for-three-to-three-hours-from-the-defraction-of-the-entire-revolution","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के डीरेलमेंट से बाकी ट्रेनें तीन तीन घंटे लेट रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के डीरेलमेंट से बाकी ट्रेनें तीन तीन घंटे लेट रहीं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के आउटर पर पर नई दिल्ली से बिहार जा रही 12354 डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का गार्ड यान ब्रेक जाम होने की वजह से डीरेल हो गया। जिससे बाकी सभी ट्रेन अलीगढ़ आने में तीन से चार घंटे तक लेट हो गई। शनिवार शाम 6:40 बजे ये डीरेलमेंट होने के बाद डाउन रूट का ट्रैफिक लगभग चार घंटे तक बंद रहा। जिससे अलीगढ़ आने वाली चार ईएएमयू ट्रेनों के साथ पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस चार से पांच घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची।
ईएमयू ट्रेनों में 64110 डाउन नई दिल्ली अलीगढ़ ईएमयू, 64114 डाउन नई दिल्ली ईएएमयू अलीगढ़ ईएमयू, 64102 डाउन पुरानी दिल्ली अलीगढ़ ईएमयू और 64582 डाउन पुरानी दिल्ली हाथरस ईएमयू शामिल रहीं। रात तकरीबन 11:17 बजे इस रूट पर पहली ट्रेन पूर्वा एक्सप्रेस अलीगढ़ आई। जिसको हावड़ा रवाना किया गया। इस दौरान पूछताछ पर मुसाफिरों की भीड़ जुटी रही कि ट्रेनें इतनी लेट क्यों हो गई। शनिवार होने की वजह से से एनसीआर में निजी क्षेत्रों में नौकरी करने वाले भी लेट हो गए। डिप्टी एसएस एके गौड़ ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने की सूचना यात्रियों को दी जा रही है।