फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The representatives raised the issue of operation of the trauma centre.

Aligarh News: नप्रतिनिधियों ने उठाया ट्रॉमा सेंटर संचालन का मुद्दा

Sat, 25 Oct 2025 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The representatives raised the issue of operation of the trauma centre.
कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जनपद की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और शीर्ष प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश दिए। इस बीच ट्रॉमा सेंटर के संचालन मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सिंचाई विभाग को नहरों की शीघ्र सफाई कर जल उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कृषि विभाग को पीएम कुसुम योजना में सुधार और प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद वितरण में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। प्रभारी मंत्री ने हर घर जल नल योजना के अंतर्गत सड़कों की जल्द मरम्मत कराने, पीडब्ल्यूडी को नई सड़कों के निर्माण व गड्ढामुक्ति कार्य समय से पूर्ण करने तथा नगर पालिका को शहर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने खाद वितरण, ट्रॉमा सेंटर के संचालन और स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की डीपीआर अनुमोदित हो चुकी है और शासन स्तर से अग्रिम कार्रवाई के बाद कार्य शुरू होगा। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है। प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है। बैठक में विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेन्द्र सिंह राणा, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सीडीओ पीएन दीक्षित सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed