फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   On the birth anniversary of Kalyan Singh Kerala Governor Arif Mohammad Khan spoke in Aligarh

आरिफ मोहम्मद खान: काला झंडा दिखाने वाले का सम्मान हो, भारत लोकतांत्रिक देश है

Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

हैबिटेट सेंटर में ऑल इंडिया सर सैयद मेमोरियल सोसायटी की ओर से पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की जयंती पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शिरकत की। आरिफ मोहम्मद खान ने कल्याण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
On the birth anniversary of Kalyan Singh Kerala Governor Arif Mohammad Khan spoke in Aligarh
हैबीटेट सेंटर में कल्याण सिंह की जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि सामाजिक और आर्थिक विषमताओं को दूर कर एक समतामूलक समाज की स्थापना होनी चाहिए। इसमें सभी का अहम योगदान होना चाहिए। शनिवार को शहर के लाल डिग्गी इलाके में स्थित हैबिटेट सेंटर में ऑल इंडिया सर सैयद मेमोरियल सोसायटी की ओर से पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में जो कल्याण सिंह से उनके जो रिश्ते बने, वह आखिरी वक्त तक कायम रहे। उस वक्त कल्याण सिंह अतरौली के विधायक थे और वह खुद बुलंदशहर के स्याना विधानसभा के विधायक थे। दोनों एक जैसी सामाजिक और आर्थिक विषमताओं का सामना कर रहे थे। कल्याण सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि एक शख्सियत थे। लोग उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक नेतृत्व मानते थे, क्योंकि उन्होंने सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बदला था। उनकी उपलब्धियां एक तरफ हैं, लेकिन उनकी ख्वाहिश का भी उत्सव मनाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि इंसान वह है, जो दूसरे के दर्द को अपना दर्द समझे। आरिफ मोहम्मद खान ने कल्याण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


राज्यपाल नेे एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी रोशनी डाली। बोले.. सर सैयद ने कहा था कि जो हिंदुस्तान में रहता है, वह हिंदू है। एटा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज सबसे ज्यादा भाजपा में सुरक्षित महसूस करता है। बाबूजी (कल्याण सिंह) ने लखनऊ में सुन्नी-शिया समुदाय के झगड़े को खत्म करने में अतुलनीय भूमिका निभाई थी। सोसायटी के संयोजक हैदर अली खान (असद), एसएम हैदर, मजहर उल कमर ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, नवाब जावेद सईद, मुफ्ती प्रो. जाहिद अली खान, उद्यमी धनजीत वाड्रा, भाजपा नेता शारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला झंडा दिखाने वाले का सम्मान होना चाहिए : राज्यपाल
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो उन्हें काला झंडा दिखाने वाले थे, वह दिखाएं। भारत लोकतांत्रिक देश है। काला झंडा दिखाने वाले का सम्मान होना चाहिए। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लेकर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी मंशा थी कि भारतीय संविधान के अनुसार से आचरण होना चाहिए। कर्नाटक में राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए पत्र को राज्यपाल को पढ़ना पड़ता है। इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब द्वारा मुस्लिमों को दोयम दर्जे कहने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है। उनकी विचारधारा के लोग धर्म को एक अफीम का गोला भी कहते हैं।

काला झंडा दिखाने वाले को पुलिस ने रोका

पूर्व राज्यपाल की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे अमुवि के कुलपति के विरोध में काला झंडा दिखाने जा रहे छात्र नेता विकास यादव को एएमयू सर्किल पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उन्हें नजरबंद रखा। कार्यक्रम के बाद उन्हें जाने दिया गया।

सर्किल से लेकर हैबिटेट सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को काला झंडा दिखाने की बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एएमयू सर्किल, लाल डिग्गी और हैबिटेट सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हैबिटेट सेंटर पर आने-जाने वाले की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी।

कई परिचितों के यहां भी गए राज्यपाल
इस दौरान राज्यपाल ने शहर के अपने परिचित खुसरो खान, तारिक खान आदि के यहां गए और वहां अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed