{"_id":"570024d94f1c1bbf75f0077f","slug":"the-rape-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से किया दुष्कर्म
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
दुष्कमऱ्र्म
बन्नादेवी इलाके के नगला कलार में शनिवार दोपहर किशोरी से दुष्कर्म की घटना ने हंगामी स्थिति पैदा कर दी। खबर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया और आनन-फानन मुकदमा व डॉक्टरी की कार्यवाही शुरू कर दी।
फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
मूल रूप से बदायूं के जहानाबाद निवासी दो बच्चों का पिता वीरपाल पुत्र किशनस्वरूप यहां नगला कलार में किराये पर रहता है। शनिवार को उसकी पत्नी व बच्चे किसी रिश्तेदारी में गए थे। इसी मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी घर में सबमर्सिबल खराब होने पर बाहर नल से पानी लेने गई थी। तभी आरोप है कि वीरपाल ने पानी देने के बहाने उसे घर में बुला लिया और अंदर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इसके बाद धमकियां देते हुए उसे भगा दिया। लड़की यहां से रोती हुई घर पहुंची। दोपहर बाद जब उसकी मां बाजार से लौटी तो उसने पूरा वाकया बताया। इसे लेकर वहां हंगामी स्थिति बन गई और भीड़ जमा हो गई। इससे पहले आरोपी मोहल्ले से गायब हो गया था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर माहौल को शांत करते हुए कार्रवाई शुरू की। एसओ बन्नादेवी के अनुसार वीरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है और किशोरी को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है।