फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The public got a chance to recall right- To

जनता को मिले राइट टूू रिकॉल का मौका

Tue, 06 Sep 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
The public got a chance to recall right- To
जनता को मिले राइट टूू रिकॉल का मौका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 भाजपा नेता वरुण गांधी ने कहा कि सांसद नाली-खड़ंजा बनवाने तक सीमित नहीं रहें। हम राजनीति में इसलिए नहीं आए है कि कुछ बनें। बल्कि इसलिए आए हैं कि देश के लिए कुछ करें। उन्होंने राइट टू रिकॉल सिस्टम के क्रियान्वयन की हिमायत की।
विज्ञापन

सोमवार को मंगलायतन विश्वविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वरुण मुख्यमंत्री की दौर में शामिल हैं या नहीं, समेत अन्य तमाम तरह के राजनीतिक प्रश्नों से कन्नी काट गए। उन्होंने कहा कि जनता को निर्वाचित सांसदों द्वारा कसौटी पर खरे नहीं उतरने पर वापस बुलाने का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इसकी वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राइट टू रीकॉल के पक्ष में हूं। यूरोप के 21 देशों में नागरिकों को यह अधिकार प्राप्त है। जनता के हाथ में अधिकार मिला तो जरूरी नहीं कि इसका दुरुपयोग ही हो। इसके अच्छे परिणाम भी आ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोकतंत्र का स्तर बढ़ेगा। यदि 60 प्रतिशत जनता लिखित रूप में सांसद से असहमत है तो इस पर निश्चित रूप से विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सुल्तानपुर से जीता जरूर हूं लेकिन भारत का सांसद हूं। हमारे जैसे लोग हर मुद्दे पर मौन रहेंगे तो सुधार कैसे होगा।

उन्होंने कहा कि मैं न तो किसी को चुनौती दे रहा हूं और न ही आलोचना कर रहा हूं। मैं देश एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जाकर युवाओं एवं किसानों से मिल रहा हूं। व्यवस्था परिवर्तन लक्ष्य है। युवाओं से मिलना मेरा पैशन है। एमबीबीएस में सीट बढ़ाने की भी उन्होंने वकालत की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed