फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The problem of passengers is still not decreasing

अलीगढ़ः अधिकारी कर रहे लाख जतन, यात्रियों की समस्या फिर भी नहीं हो रही कम

Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The problem of passengers is still not decreasing
गांधी पार्क बस अड्डे पर यात्रियों की उमड़ी भीड़ । - फोटो : CITY OFFICE
दीपावली के बाद सहालग के चलते रोडवेज बसों से सफर करने के लिए उमड़ रही भीड़ को राहत पहुंचाने के लिए परिवहन निगम के अधिकारी लाख जतन कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रयासों के बावजूद यात्रियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। घंटों इंतजार के बाद बस अड्डे पर आगरा, मथुरा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद और एटा रूट की बसों में चढ़ने के लिए लोग धक्कामुक्की करते हैं। खिड़कियों से घुसने की होड़ मची रहती है। बसों की सीमित संख्या के चलते लोग खड़े होकर सफर करने को मजबूर रहते हैं।
विज्ञापन

दीपावली के बाद शुरू हुए सहालग से एक तरफ परिवहन निगम का राजस्व बढ़ गया है, लेकिन कई बसें खराब होने, स्टाफ की भारी कमी के चलते रूट पर पर्याप्त बस नहीं मिलती हैं। बुधवार को गांधीपार्क बस अड्डे पर लोग आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, बदायूं, कासगंज जाने के लिए यात्री बसों का घंटों इंतजार करते रहे। कुछ बस आतीं तो वह पहले से भरी होतीं। इस बीच बस में घुसने को लेकर यात्रियों ने हंगामा काटा। घंटों बाद एक-दो बस कुछ खाली पहुंची तो सवारियों के उतरने से पहले ही यात्री दरवाजे पर घुसने लगे। परिचालकों ने पहले यात्रियों को उतारा। इसके बाद बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की हो गई। कई यात्री तो सीट घेरने के लिए अपने बच्चों को खिड़कियों से बस में घुसा रहे थे। दरवाजे पर धक्कामुक्की पर कुछ लोगों में कहासुनी भी हो गई। जबकि भरी बस आने पर यात्री चालक-परिचालक पर हावी हो गए थे। इसी चहल-पहल में पूरा दिन गुजर गया, लेकिन कई यात्री अपना सफर प्रारंभ नहीं कर सके।
विज्ञापन

सड़कों पर खड़े रहते हैं यात्री, नहीं रुकती बस
- अलीगढ़ ही नहीं हाथरस शहर और सादाबाद तक यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें बस नहीं मिलती। कई बसें तो यात्रियों से भरी होने के चलते कहीं रुकती नहीं हैं। यात्रियों ने बताया कि बसों की संख्या कम होने से दैनिक सफर भी नहीं कर पा रहे हैं। काफी शिकायतों के बावजूद समस्या का निदान नहीं हो रहा है। मजबूरन निजी भाड़े से वाहन बुक कर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed