फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The post of judicial magistrate is vacant for one month

Aligarh News: एक माह से न्यायिक मजिस्ट्रेट का पद रिक्त

Thu, 26 Feb 2026 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The post of judicial magistrate is vacant for one month
सिविल कोर्ट में पिछले एक माह से न्यायिक मजिस्ट्रेट का पद रिक्त होने के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 23 जनवरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ मंडलोई के स्थानांतरण के बाद से अब तक नई नियुक्ति नहीं हो सकी है। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिविल बार के अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह, महामंत्री संजय शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर जल्द नियुक्ति की मांग की है। सत्र न्यायाधीश ने शीघ्र नियुक्ति का आश्वासन भी दिया, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। सिविल बार के अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह का कहना है कि यदि शीघ्र ही न्यायिक मजिस्ट्रेट की तैनाती नहीं की गई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। वहीं वादकारियों ने भी शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर न्याय व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सिविल बार के अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह का कहना है कि मजिस्ट्रेट के अभाव में सभी मामलों में केवल अगली तारीख दी जा रही है। रोजाना दूर-दराज से आने वाले वादकारी बिना सुनवाई के निराश होकर लौट रहे हैं। जमानत से जुड़े मामलों में आरोपियों को अलीगढ़ की अदालत का रुख करना पड़ रहा है। कई बार समय पर जमानत नहीं हो पाती। इससे उनके परिजनों पर आर्थिक और मानसिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed