{"_id":"64822cb597e6c76aed0b7234","slug":"the-needy-should-not-be-deprived-of-the-benefits-of-the-schemes-sandeep-aligarh-news-c-108-1-atl1001-76-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लाभार्थियों को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बांटे प्रमाणपत्र, कहा जरूरतमंद न रहें वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लाभार्थियों को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बांटे प्रमाणपत्र, कहा जरूरतमंद न रहें वंचित
Fri, 09 Jun 2023 07:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 07:18 AM IST
सार
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी व मोदी सरकार की योजनाएं अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। पूर्व की सरकारों में योजनाएं कागज तक सिमट कर रह जाती थीं। या फिर अपात्र ही लाभ उठाते थे।
विज्ञापन
अतरौली में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते मंत्री संदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकास खंड सभागार में अतरौली और बिजौली ब्लॉक में योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने प्रमाणपत्र वितरित किए। संदीप सिंह ने कहा कि योजनाओं के लाभ से जरूरतमंद वंचित न रहें। गावों में सर्वे कराएं जो भी गरीब ब्लॉक या तहसील तक नहीं आ सकते, उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिलाएं। यह ग्राम प्रधान और बीडीसी की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी व मोदी सरकार की योजनाएं अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। पूर्व की सरकारों में योजनाएं कागज तक सिमट कर रह जाती थीं। या फिर अपात्र ही लाभ उठाते थे। इस दौरान उन्होंने बीडीओ राहुल वर्मा व ब्लॉक कर्मियों की कार्यप्रणाली की सराहना की।
विज्ञापन
इस मौके पर सहसवान विस प्रभारी साहब सिंह राजपूत, केहर सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख बिजौली उमेश यादव, बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ रंजीत सिंह, लेखाकार मदनपाल सिंह, गेंदालाल वर्मा, गिरीश चौधरी, प्रशांत मुद्गल, यज्ञपाल लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन