{"_id":"6a29d4d1d02ca14c73039aad","slug":"the-municipal-corporation-will-undertake-development-works-in-the-city-at-a-cost-of-45-crore-aligarh-news-c-2-gur1004-994300-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नगर निगम शहर में 45 करोड़ रुपये से कराएगा विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नगर निगम शहर में 45 करोड़ रुपये से कराएगा विकास कार्य
Thu, 11 Jun 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम सेवा भवन।
- फोटो : samvad
सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर में 45.15 करोड़ रुपये से सड़क, नालों सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा। नगर निगम ने इसके लिए ई-निविदाएं जारी कर दी हैं।
नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि 45 करोड़ रुपये का बजट शासन से आवंटित हुआ है। यह राशि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर खर्च होगी। मुख्य रूप से सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर ध्यान दिया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए नए नाले बनेंगे।
साथ ही कई वार्डों में मौजूदा नालों की सफाई और मरम्मत होगी। स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी शामिल है। इनसे शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
डूडा कॉलोनी में सीवर लाइन बदलेगी
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने विकास कार्यों की विस्तृत योजना बनाई है। प्रत्येक वार्ड की जरूरतों का आकलन किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को सूचीबद्ध किया गया है। डूडा कॉलोनी में सीवर लाइन बदलने के लिए भी निविदा जारी हुई है। इससे क्षेत्र में सीवर व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव से राहत मिलेगी।