{"_id":"6a4037eddb45bed9b10896ce","slug":"the-msme-sector-is-the-backbone-of-the-countrys-economy-mukta-raja-aligarh-news-c-2-gur1004-1006946-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है एमएसएमई क्षेत्र : मुक्ता राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है एमएसएमई क्षेत्र : मुक्ता राजा
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की अलीगढ़ शाखा की ओर से एमएसएमई महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक मुक्ता राजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएसएमई क्षेत्र के योगदान पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
महोत्सव के मुख्य वक्ता, बरेली से आए प्रख्यात वित्तीय विशेषज्ञ सीए नवीन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में नई औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी योजनाओं के बारे में बताया। इससे पहले, अलीगढ़ शाखा के चेयरमैन सीए लोकेश अग्रवाल ने विभिन्न व्यापारिक संगठनों और व्यावसायिक संघों से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सीए रोहित कुमार, सचिव सीए अजय बंसल, कोषाध्यक्ष सीए ईशा वार्ष्णेय तथा कार्यकारिणी सदस्य सीए श्रेयांस रावत और सीए अनमोल अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
तकनीकी सत्र में शहर के कई वरिष्ठ सीए और वित्तीय विशेषज्ञ सीए राजीव कुमार, सीए अनिल गुप्ता, सीए अतुल गुप्ता, सीए निगम अग्रवाल, सीए आदित्य माहेश्वरी, सीए सिमरन वर्मा, सीए विजय कुमार, प्रवीन कुमार, सुबोध कुमार, सीए हरवंश सहाय और सीए अतुल प्रकाश सक्सेना आदि अन्य मौजूद थे।