Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The MP took a guarantee at one o'clock in the night, then permission was granted for the Kalash Yatra from Lucknow

Aligarh News: रात एक बजे सांसद ने ली गारंटी, तब लखनऊ से कलश यात्रा की मिली मंजूरी

Fri, 27 Mar 2026 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 27 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
The MP took a guarantee at one o'clock in the night, then permission was granted for the Kalash Yatra from Lucknow
कनवरीगंज दुर्गा समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक करते सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल।  - फोटो : samvad
अलीगढ़। राम नवमी पर नए रास्ते से शोभायात्रा निकालने की मंजूरी मिल गई। बृहस्पतिवार को कनवरीगंज में दिन भर चले हंगामा, विरोध और बैठकों के बाद रात 12 बजकर 25 मिनट पर दुर्गा महारानी मंदिर पहुंचे सांसद सतीश गाैतम ने जब लखनऊ फोन पर बात करते हुए किसी भी तरह की अप्रिय घटना न होने की गारंटी ली तब जाकर प्रशासन ने सिर्फ एक डोला के साथ नए मार्ग से कलश यात्रा निकालने की अनुमति दी जिसमें कुछ महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन




समिति अध्यक्ष अखिल मांगलिक के आवास पर सांसद के अलावा मेयर प्रशांत सिंघल और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत बैठक में रहे। सांसद ने पहले जिला और फिर मंडल के अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन नए रास्ते पर शोभायात्रा निकालने की मंजूरी देने से इन्कार कर दिया। वहां माैजूद लोग बताते हैं कि अफसरों ने कह दिया था कि हमारे हाथ में कुछ नहीं है, माननीय आप लखनऊ फोन करें। यह सुन सांसद सतीश गाैतम के तेवर बिगड़े, उन्होंने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से बात की। काफी देर बाद सांसद ने कहा कि वहां कुछ नहीं होगा, मेरी गारंटी है। इस पर उन्होंने कहा कि कल प्रशासन से पहले कलश यात्रा और एक डोला निकालने की अनुमति लें। इसके बाद सांसद बैठक से चले गए।
विज्ञापन








युवा अड़ा, प्रशासन डटा, शोभायात्रा रामभरोसे







आपस में लड़ाने व झगड़ाने का काम कर रहा प्रशासन - मांगलिक



कुछ स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा मार्ग पर अतिक्रमण के दायरे में आ रहे निर्माण को हटाने पर उन्हें अधिकारियों की माैजूदगी में ही धमकियां दी गई हैं। जबकि आयोजन समिति ने किसी भी निर्माण कार्य को हटाने की कोई भी मांग नहीं की है। प्रशासन ऐसा करके आपसी विवाद पैदा करना चाहता है। उन्होंने बताया कि पहले से ही परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकलती रही है। 70 के दशक से लेकर राममंदिर आंदोलन तक इसी मार्ग से निकलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में कर्फ्यू के बाद प्रशासन ने शांति व्यवस्था को लेकर मार्ग बदल दिया था। अब पुराना मार्ग संकुचित हो गया है इससे शोभायात्रा निकालने में परेशानी पैदा होगी। इधर, इस पूरे मामले को लेकर आयोजन समिति की एक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, गोशाला नगला मसानी में हुई। जिसमें आयोजकों ने सामूहिक रूप से इस बार शोभायात्रा न निकालने का निर्णय लिया। उन्होंने साफ कहा कि यदि प्रशासन शोभायात्रा निकालने की अनुमति भी देता है तब भी वे शोभायात्रा नहीं निकालेंगे, क्योंकि इसकी तैयारी व सजावट करने का बेहद कम समय बचा है। इसमें सभी तैयारियां कर पाना संभव भी नहीं है। केवल सांकेतिक रूप में भजन कीर्तन करेंगे। दोपहर बाद स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने विरोध में काली पट्टी बांध ली।



हालांकि देर रात तक समिति के पदाधिकारियों संग पुलिस -प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों का दाैर जारी रहा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यहां शांति व्यवस्था के लिए आरएएफ व पीएसी बल की तैनाती कर दी गई है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता का कहना है कि शोभायात्रा केवल परंपरागत मार्ग से ही निकालने की अनुमति दी जाएगी । नई परंपरा या नए मार्ग से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article