{"_id":"672bd9ac8c4e5fbc7c09c306","slug":"the-miscreants-attacked-the-student-and-stole-his-mobile-phone-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100480-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विधि छात्र पर हमला, मोबाइल लूट ले गए बदमाश, 16 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विधि छात्र पर हमला, मोबाइल लूट ले गए बदमाश, 16 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
Thu, 07 Nov 2024 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:33 AM IST
सार
छात्र आदित्य सहाय पर कॉलेज से 50 मीटर पहले पीछे से आए अज्ञात बदमाश सुई जैसी नुकीली वस्तु से गर्दन पर वार किया। इससे वह अचेत हो गए। इसके बाद मोबाइल और रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
अपराध (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवेकानंद कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य सहाय पुत्र दिनेश चंद्र सक्सेना पर बाइक सवार बदमाशों ने नुकीली वस्तु से गर्दन पर हमला किया। इसके बाद उनका मोबाइल लूटकर भाग निकले। मामले में 16 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
जनपद कासगंज के गंगेश्वर काॅलोनी के थाना कासगंज के निवासी बीए एलएलबी के छात्र आदित्य सहाय पुत्र दिनेश चन्द्र सक्सेना के अनुसार 21 अक्तूबर की सुबह 10 बजे घटना हुई। कॉलेज से 50 मीटर पहले पीछे से आए अज्ञात बदमाश सुई जैसी नुकीली वस्तु से गर्दन पर वार किया।
विज्ञापन
इससे वह अचेत हो गए। इसके बाद मोबाइल और रुपये लूटकर भाग निकले। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।