फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Ministry of External Affairs took cognizance of the pain of the parents of Aligarh

अलीगढ़ के अभिभावकों की वेदना का विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान

Fri, 18 Feb 2022 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
The Ministry of External Affairs took cognizance of the pain of the parents of Aligarh
यूक्रेन-रूस में युद्ध की संभावनाओं के बीच यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे अलीगढ़ के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की चिंताओं का केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास से इस संबंध में वार्ता की है। साथ ही अतिरिक्त जानकारी के लिए पीएमओ के कमरा नंबर-3 में हेल्पलाइन सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले के करीब 45-46 विद्यार्थी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। यूक्रेन के मौजूदा हालात को देखते हुए वहां के भारतीय दूतावास ने भारतीय विद्यार्थियों को देश वापसी की एडवाइजरी जारी कर दी थी। इससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई थी। वह परेशान हो गए थे कि अपने बच्चों को भारत कैसे बुलाएं। बुधवार को पंकज धीरज के नेतृत्व अभिभावकों ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी से मुलाकात की थी और उन्हें पीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा था। बृहस्पतिवार को मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटरनल अफेयर्स (एमईएच) से हुई फोन वार्ता के बाद अभिभावक पंकज धीरज ने एमईएच के अधिकारी एम. स्वरूप के हवाले से बताया कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास से वार्ता की है, वहां की मेडिकल यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन कक्षाएं जारी हैं। यूक्रेन से अतिरिक्त कई एयरलाइंस को भारत के लिए बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं, इस पर शीघ्र ही निर्णय हो सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए पीएमओ के कमरा नंबर-3 में हेल्पलाइन सेंटर बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर व मेल आईडी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

युद्ध के संकट को देख एकजुट हो रहे भारतीय लोग
अलीगढ़। यूक्रेन में युद्ध के संकट को देखते हुए मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे अलीगढ़ के विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए उनके अभिभावकों का संगठन बनाया जा रहा है, जिसका नाम इंडो-यूक्रेन मेडिकल स्टूडेंट्स गार्जियन एसोसिएशन (आईयूएमएसजीए) होगा। आईयूएमएसजीए का उद्देश्य यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे उत्तर प्रदेश के रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को संगठित कर, उनकी समस्याओं का समाधान कराना होगा। यह निर्णय अलीगढ़ के यूक्रेन में फंसे के अभिभावकों ने लिया है। एसोसिएशन के प्रस्तावक पंकज धीरज ने बताया कि संभावित परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन-भारत दूतावास से समन्वय करके अभिभावकों व विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएंगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed