फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The mason injured by the beating of a youth died

Aligarh News: युवक की पिटाई से घायल राजमिस्री ने तोड़ा दम

Fri, 22 Aug 2025 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The mason injured by the beating of a youth died
गांव मझोला में बुधवार को एक राजमिस्रीको गांव के ही युवक ने पीट दिया। दूसरे दिन अस्पताल ले जाते वक्त 48 वर्षीय सुखराम सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सुखराम सिंह फरीदाबाद में राजमिस्री का काम करते हैं। परिजनों ने बताया है कि बुधवार को वह घर आए थे। आरोप है कि शाम को गांव के ही एक युवक ने उनसे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से उन्होंने इंकार किया तो युवक ने सुखराम को पीट दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने थाने में मारपीट की तहरीर दी। बेटे रवि ने उन्हें गांव के ही एक क्लीनिक से दवा दिला दी, लेकिन तबीयत में अधिक सुधार नहीं मिला। परिजनों ने बताया है कि बृहस्पतिवार की सुबह रवि उन्हें छर्रा अस्पताल में इलाज कराने के लिए बाइक पर ले जा रहा था। रास्ते में गंगीरी चौराहे पर सुखराम की तबीयत अधिक बिगड़ गई। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सुखराम ने अपने पीछे तीन बेटे व दो बेटी को रोते हुए छोड़ा है। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ धनंजय ने बताया है कि घटना में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed