फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The marching of the volunteers set an example of discipline

Aligarh News: स्वयं सेवकों की कदमताल ने पेश की अनुशासन की मिसाल

Wed, 21 Oct 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The marching of the volunteers set an example of discipline
पथ संचलन निकालते स्वयंसेवक। - फोटो : samvad
विजयदशमी पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने महानगर में 36 स्थानों से पथ संचलन निकाले। पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर कदमताल करते हुए आगे बढ़े स्वयंसेवकों ने अनुशासन की झलक दिखाई। स्वयंसेवकों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कई मार्गों पर पुष्पवर्षा हुई तो नौरंगाबाद में आरती उतारी गई। पथ संचलन की तैयारियां करीब एक महीने से चल रही थीं। मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे अधिकांश स्थानों से संचलन शुरू हुए। शहर की गलियों से लेकर प्रमुख चौराहों तक स्वयंसेवक घोष की धुन के साथ कदमताल करते नजर आए। मार्गों पर बनाए गए तोरणद्वारों पर लोगों ने उनका स्वागत किया। नौरंगाबाद में माताओं ने स्वागत गीत गाए और स्वयंसेवकों पर फूल बरसाए। पूरे आयोजन में शताब्दी वर्ष को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


शाखाओं को नियमित करने पर जोर

विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक भारत माता की सेवा में निरंतर जुटे रहते हैं। शताब्दी वर्ष के बाद भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने शाखाओं को नियमित करने और प्रत्येक परिवार से स्वयंसेवक तैयार करने का लक्ष्य रखने की बात कही। विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। तब से संगठन व्यक्ति निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने संघ को देशभक्ति की पाठशाला बताते हुए कहा कि यहां बालकों में देशभक्ति के संस्कार विकसित करने पर जोर दिया जाता है। इस दौरान धीरज सिंह, रतन कुमार मित्र, राजनारायण सिंह, डॉ. सुनील चौहान, महानगर प्रचारक रामजी, प्रमोद भारद्वाज, आनंद कुमार, दयाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, ललित कुमार आदि ने विचार रखे। घोष की धुनों की व्यवस्था प्रीतम सिंह, रोहित केला, दिनेश आचार्य, प्रणव उपाध्याय, दक्ष शर्मा और उमाशंकर सहित अन्य ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed