फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The lease period of Andala land should be 30 to 90 years

डिफेंस कॉरिडोर: अंडला की जमीन की लीज की अवधि 30 से 90 साल की जाए

Thu, 11 Feb 2021 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
The lease period of Andala land should be 30 to 90 years
डिफेंस कॉरिडोर में कारखाने लगाने वाले निवेशकों को अंडला में जमीन 30 साल की लीज पर दी जा रही है। जबकि निवेशक लीज की अवधि बढ़ाकर 90 साल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंडला में बुधवार को यूपीडा के भूअर्जन अधिकारी ओपी पाठक, संजय चावला तथा फिम के अध्यक्ष धनजीत वाडरा, सचिव मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष नवनीत वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, निवेशक ललेश सक्सेना, सार्थक सक्सेना एवं नित्या वार्ष्णेय के बीच बातचीत हुई। फिम अध्यक्ष धनजीत वाडरा ने अभी तक के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

फिम अध्यक्ष धनजीत वाडरा ने लीज की अवधि 30 वर्ष से बढ़ाकर 90 वर्ष करने की मांग की। इस सिलसिले में फिम के पदाधिकारी यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी एवं मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। निवेशकों का कहना है कि 30 वर्ष की लीज अवधि से नुकसान है। फिम पदाधिकारियों ने बताया कि यूपीडा एवं जिला प्रशासन जमीन की पैमाइश कर रहा है। इसी हप्ते यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। पेड़ों की कटाई का कार्य पूरा हो चुका है। फिम सदस्यों ने अंडला इंडस्ट्रियल टाउनशिप में पक्की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने की मांग की। अंडला टाउनशिप में प्रस्तावित पार्क का रखरखाव फिम द्वारा किया जाएगा। फिम के इस प्रस्ताव को पहले ही यूपीडा से हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed