{"_id":"64862ba820998607790c2c99","slug":"the-land-development-bank-team-that-went-for-recovery-was-rushed-khar-news-c-107-1-khr1001-33-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वसूली के लिए गई भूमि विकास बैंक की टीम को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वसूली के लिए गई भूमि विकास बैंक की टीम को दौड़ाया
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव तकीपुर में नौ जून को भूमि विकास बैंक की टीम वसूली करने गई। दौरान बकायेदारों ने टीम से अभद्रता कर दी। टीम के विरोध करने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और टीम को दौड़ा दिया। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा खैर के शाखा प्रबंधक अंकित अग्रवाल ने सार्वजनिक कार्य में बाधा व जान से मारने की धमकी की तीन नामजद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शाखा प्रबंधक ने कहा है कि विशेष संयुक्त वसूली अभियान चलाया जा रहा है। गांव तकीपुर में बकायेदार जगन सिंह, सुभाष सिंह व योगेन्द्र सिंह पर बैंक का लगभग 10.95 लाख रुपये बकाया है। बैंक की टीम वसूली करने गई तो बकायेदारों के परिवार के सदस्य उग्र हो गए।
ईंट-पत्थर व लाठी डंडा लेकर टीम को दौड़ा दिया था। मारपीट का प्रयास करते हुए धक्का मुक्की की। भविष्य में दोबारा तगादा न करने की धमकी दी। वसूली अभियान को बीच में ही रोक कर वसूली टीम को वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद