फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The house of Radha, who died after being struck by lightning, continued to resonate with cries the next day.

Aligarh News: बिजली गिरने से मृत राधा का घर दूसरे दिन भी रुदन से गूंजता रहा

Tue, 07 Apr 2026 03:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
The house of Radha, who died after being struck by lightning, continued to resonate with cries the next day.
बेटी की मौत पर बिलाप करती महिलाएं।  - फोटो : samvad
बारिश में गेहूं की फसल बचाने में जुटे परिवार पर बिजली गिरने के दौरान मृत किशोरी राधा का घर दूसरे दिन भी रुदन और सिसिकियों से गूंजता रहा। परिचित और रिश्तेदारों का दिनभर सांत्वना देने के लिए आने का तांता लगा रहा। गांव के लोग और पीड़ित परिवार प्रशासन से मदद मिलने की आस भी लगाए रहे लेकिन इसमें निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन

कस्बा के रहने वाले विजय सिंह के पास सोमवार को पूरे दिन क्षेत्रीय लोग और रिश्तेदार उसके घर पर आते रहे। हादसे में मृत राधा की मां रानी देवी उर्फ रामबेटी और उसकी बहन प्रीति उर्फ स्वीटी की दूसरे दिन भी बार-बार रुलाई फूट रही थी, खासकर महिलाओं के उनके पास सांत्वना देने आने पर यह रुदन चीख-पुकार में तब्दील हो रहा था, जिससे आने वाली महिलाओं की आंखें भी नम हो रही थीं। वहीं गमगीन हालत में बैठे विजय सिंह को लोग सांत्वना देकर जाते रहे। कस्बा के लोगों का कहना था कि मौसम के कहर से बच्ची की जान जाने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी अथवा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का पीड़ित परिवार को सांत्वना नहीं देना भी पीड़ादायक है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे रविवार को रानी देवी पत्नी विजय सिंह अपनी बेटी राधा, प्रीति और बेटे विकास गेहूं की फसल को बारिश से बचाने के लिए सुबह करीब आठ बजे कटाई में लग गए थे। शाम को चार बजे तेजी से बिगड़े मौसम के दौरान बिजली परिवार के पास गिर गई, जिसकी चपेट में आने से राधा (15) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए थे। गंभीर घायल राधा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन परिजन किशोरी का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजनों को सौंंप दिया था। किशोरी के शव का रविवार की रात करीब 8:00 बजे शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed