फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Har Ghar Jal Yojana has collapsed, people wander for water.

Aligarh News: दम तोड़ गई हर घर जल योजना, पानी के लिए भटकते हैं लोग

Mon, 23 Mar 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The Har Ghar Jal Yojana has collapsed, people wander for water.
विश्व जल दिवस पर सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना परवान चढ़ने से पहले ही दम तोड़ती नजर आ रही है। गांवों में हर घर जल देने के वादे के साथ शुरू हुआ कार्य अधूरा पड़ा है। आलम यह है कि 50 प्रतिशत घर अभी तक कनेक्शन पाने के लिए वंचित हैं। पानी के लिए ग्रामीण अभी भी इधर से उधर भटकते हैं।
विज्ञापन

अतरौली ब्लॉक के गांव बिरनेर-पहाड़गढ़ी में जल जीवन मिशन की ग्रामीण जल प्रदाय योजना के तहत जल निगम ने 14 नवंबर 2022 को काम शुरू किया था। इस पर 325.62 लाख रुपये खर्च होने थे। दो गांवों की कुल तीन हजार की आबादी लाभ के दायरे में रखी गई। गृह जल संयोजन का लक्ष्य 596 रखा गया। जलाशय की क्षमता 200 किलोलीटर व ऊंचाई 12 मीटर की रखी गई। वितरण की लंबाई 13.229 किलोमीटर दूर तक की थी। लेकिन कनेक्शन महज आधे हुए हैं। दो साल से भी अधिक समय से टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। ग्रामीण पानी सप्लाई की राह देख रहे हैं लेकिन जल निगम के अधिकारी काम कराना तो दूर गांवों में झांकने तक नहीं जा रहे।
विज्ञापन

एक साल से बंद पड़ा है काम

ग्राम पंचायत नहल और इसके माजरा कमालपुर, जगतपुर, चितनगला में हर घर सप्लाई देने के लिए टंकी का निर्माण 22 मार्च 2023 को शुरू हुआ था। इसमें 6382 जनसंख्या योजना के लाभ की श्रेणी में रखी गई। 26.241 किलोमीटर लाइन बिछाकर 912 घरों तक कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य था। योजना पर कुल 389.08 लाख रुपये खर्च होना है। 18 मीटर ऊंचाई में 400 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण होना था। एक साल से काम बंद पड़ा है। कनेक्शन महज 60 प्रतिशत घरों तक ही पहुंचे हैं। लोग पानी चलने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर जल योजना फिर भी पानी को तरस रहे लोग

खैर क्षेत्र में लगभग 45,000 की आबादी वाले इस क्षेत्र में 3,000 से अधिक मकान बने हुए हैं, लेकिन नगर पालिका की जल सेवा केवल करीब 650 घरों तक ही सीमित है। कई स्थानों पर कनेक्शन दिए जाने के बावजूद पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सकी है। वहीं अतिरिक्त जल टंकी का निर्माण भी अब तक नहीं किया गया है, जिससे समस्या और गंभीर बनी हुई है।वर्तमान में खैर कस्बे में केवल दो वाटर ओवर हेड टेंक और तीन बोरिंग के सहारे जलापूर्ति की जा रही है, जो लगभग 3,000 कनेक्शनों को नियमित पानी देने के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को योजना के पूर्ण क्रियान्वयन का इंतजार है, ताकि उन्हें नियमित और स्वच्छ पेयजल मिल सके।
यह इलाके आज भी पानी से वंचित
नगर पालिका से जुड़े क्षेत्र जैसे जंगल गड़ी, धुंदी नगला,पटपर नगला, रूपा नगला और जय सिंह नगला आज भी इस सुविधा से वंचित हैं। हालांकि योजना के तहत कस्बे और गांवों में नई पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई का कार्य किया गया है, लेकिन योजना अभी अधूरी स्थिति में है।


- हर घर तक कनेक्शन पहुंचाने और टंकियों के निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए हमने जल निगम को पत्र लिखा है। जल्द कार्य पूर्ण करने की उम्मीद है।- वेदप्रकाश, बीडीओ अतरौली



इनका कहना है

- गांवों में टंकियों का निर्माण अधूरा पड़ा है। पानी के कनेक्शन भी शत-प्रतिशत घरों तक नहीं हुए हैं। लोग अब भी हैंडपंप पर निर्भर हैं।- मुकेश कुमार, नगला बंजारा
- पाइप लाइन बिछाने के लिए गांवों को खोदकर डाल दिया। जैसे तैसे सड़कों की मरम्मत हुई। पानी हर घर तक पहुंचा नहीं।- मुकेश कुमार, नहल
- दो साल से काम अूधरा पड़ा है। विभागीय जिम्मेदार गांवों में झांकने तक नहीं आए। इस योजना में अनियमितता की बू आ रही है।- नरेंद्र चौधरी जगतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed