फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The government took the right decision the first time : Masood

पहली बार केंद्र सरकार ने लिया सही फैसला : मसूद

Wed, 06 Jul 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी से मानव संसाधन मंत्रालय छीनने पर एएमयू के छात्र एवं शिक्षकों की नजर केंद्र की राजनीति पर केंद्रित हो गई है। छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मसूद उल हसन ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पहली बार केंद्र सरकार ने सही फैसला लिया है।
विज्ञापन

प्रकाश जावेड़कर पढ़े लिखे इंसान है और उम्मीद है कि वे देश के यूनिवर्सिटी में आरएसएस का एजेंडा लागू नही करेंगे।
स्मृति का मंत्रालय छीनने की खबर आने के बाद एएमयू के शिक्षक एवं छात्रों की नजर केंद्र की राजनीति पर टिक गई है। अब लोग एक-दूसरे से पूछ रहे है कि प्रकाश जावेड़कर कैसे आदमी है और उनकी पृष्टिभूमि क्या है। वहीं कुछ लोग स्मृति के जाने से राहत महसूस कर रहे है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मसूद उल हसन ने अधिष्ठापन समारोह में यह कहकर राजनीति गरमा दी थी कि स्मृति ईरानी से ज्यादा पढ़े लिखे एएमयू के फोर्थ ग्रेड कर्मचारी है। उसके बाद अलीगढ़ से लेकर दिल्ली तक की राजनीति गरमा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू कुलपति को भी स्मृति से मिलने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था। एएमयू केंद्रों को बंद करने से संबंधित बयान भी यहां चर्चा में रही थी। जानकार लोग तो बताते है कि शुरूआती दिनों से ही एएमयू इंतजामिया एवं स्मृति ईरानी के बीच तल्ख रिश्ते रहे। यहां भी कुछ लोग जेएनयू एवं हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की तरह स्मृति को विभाग से हटाए जाने के फैसले को अपनी जीत के रूप में देख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed