फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The glass is the only one of the bamboos, the other will be lazy...

कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...

Sun, 30 Oct 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The glass is the only one of the bamboos, the other will be lazy...
बदारबाद शिव मंदिर में छठ पूजा को लेकर हुई तैयारियां। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, पहिले-पहिल बानी कइल हे छठ मैया, हे छठ मैया दई दे आशीष अपार ... जैसे गीतों के साथ व्रतियों ने छठ मैया को आराधना करते हुए मनाना शुरू कर दिया है। महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को शाम होते ही छठ मैया के गीत चहुंओर गूंज उठे। लोक आस्था के प्रतीक महापर्व छठ की छटा चारों ओर बिखर चुकी है। पहले दिन नाय खाय के साथ शुरू हुए व्रत के दूसरे दिन शनिवार को खरना पर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देने के लिए डाला की तैयारियां पूरी कर लीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने अखंड व्रत का संकल्प लेकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर दिया है। व्रती महिलाएं रविवार को अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी। रातभर घरों में छठ मईया के गीत गाए गए। सोमवार तड़के तीन बजे से वेदी पर मां का पूजन शुरू हो जाएगा और उदय होते सूर्यदेव को अर्घ्य के साथ व्रत का समापन होगा। महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है।
विज्ञापन

खरना व्रत का दूसरा दिन था। सुबह से ही महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुटी रहीं। दिनभर महिलाओं ने व्रत रखा। शाम को छठ मैया की पूजा- अर्चना की। चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी बनाई। छठ मैया को अर्पित करने के बाद प्रसाद के रुप में उसे ग्रहण किया। श्रद्धाभाव के साथ परिवार के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। शहर के क्वार्सी, सुदामापुरी, बारहद्वारी, सारसौल, एटा चुंगी आदि स्थानों पर शहर में रह रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों ने डाला की तैयारियों को लेकर खरीदारी की। डाला के साथ ही गन्ना, सिंघाड़ा, केला, सेब, अमरूद, मूली, शकरकंद आदि की खरीदारी कर रविवार को अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारियां की गईं।

यहां सजेंगे घाट
छठ महापर्व पर शहर के टीकाराम मंदिर, बदरबाग कॉलोनी, कुलदीप बिहार, एटा चुंगी में घाट की तैयारी की गई है। घाट पर पहुंचने वाली व्रती अपने-अपने घरों में पूजन की तैयारियों में जुटी रहीं। इन घाटों पर शहर के कोने-कोने से व्रती छठ मईया के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचती हैं। टीकाराम मंदिर के पुजारी राजू पंडित ने बताया कि मंदिर में सामूहिक अर्घ्य का कार्यक्रम होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बोलीं व्रती महिलाएं ...
मां हर संकट को हर लेती हैं। मां से मनौती करेंगी कि सभी का कल्याण करें। जीवन को सुख-समृद्धि से भर दें।
- शुभद्रा तिवारी, एटा चुंगी
हर बार छठ महापर्व का इंतजार रहता है। इस बार भी पूरे परिवार के साथ पूजन करेंगी और अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी।
- स्वर्णिमा, एटा चुंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed