फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The gardener's family gets scared of every knock that happens in the house

धर्मांतरण प्रकरणः घर में होने वाली हर दस्तक से सहम जाता है माली का परिवार

Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The gardener's family gets scared of every knock that happens in the house
घर के दरवाजे पर हर दस्तक के साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में माली नवीन का परिवार सहम जाता है। यहां तक कि दूधवाला भी दरवाजा खटखटाता है तो घर के लोग असहज हो जाते हैं। दरअसल, धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए उमर गौतम ने यह दावा किया था कि उसने एएमयू में माली के रूप में काम कर रहे नवीन नाम के मूक बधिर का धर्मांतरण कराया है।
विज्ञापन

इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के परिसर में एक कमरे के क्वार्टर में रह रहे नवीन के परिवार के सदस्य हर आने-जाने वाले से पहले नाम-पता पूछते हैं। आसपास रहने वालों को भी मामले की संवेदनशीलता का अंदाजा हो गया है। इसलिए वह नवीन के क्वार्टर की तरफ बढ़ने वाले हर शख्स को देखने के लिए अपने अपने मकानों से झांकना शुरू कर देते हैं। आसपास के लोग इस बात को लेकर जिज्ञासा में रहते हैं कि जो लोग नवीन के घर तक आए हैं, वह किस लिए आए हैं?
विज्ञापन

लेकिन जब पड़ोसियों से जानकारी मांगी जाती है तो वह अपने कदम पीछे खींच लेते हैं। पड़ोसियों में भी पुरुष सदस्य घर के बाहर न आकर परिवार की महिलाओं से ही मामले की जानकारी कर लेने के लिए कहते हैं। पूरे घटनाक्रम के बीच गौर करने वाली बात यह है कि माली के संबंध में जानकारी लेने आए लोग और उसके पड़ोस के लोग उसे नवीन के रूप में ही जानते हैं। यह वही नाम है, जो उसने विश्वविद्यालय में नौकरी करते समय दस्तावेजों में जिक्र किया था और अभी भी वही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed