फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The fight between the head and the secretary came to the streets, villagers protested in the block

Aligarh News: प्रधान और सचिव की लड़ाई सड़कों पर आई, ब्लॉक में ग्रामीणों का धरना

Sat, 25 Jan 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 25 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The fight between the head and the secretary came to the streets, villagers protested in the block
ग्राम पंचायत हैबतपुर में प्रधान और पंचायत सचिव की लड़ाई के कारण विकास कार्य नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लॉक हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए धरना दिया। बीडीओ ने जल्द ही गांव में दूसरे पंचायत सचिव की नियुक्ति का भरोसा दिलाया, तब ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, विजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सोनू वर्मा, बंटी पाठक, अंकुर पंडित, चंद्रपाल सिंह, मनमोहन पाठक, पंकज शुक्ला के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर महिला-पुरुष ब्लॉक पहुंचे। ब्लॉक में उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कहा कि छह माह से अधिक का समय हो गया है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। रास्तों पर कीचड़ एकत्र होने से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव के नहीं होने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन आदि कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। कई बार ब्लॉक में यह समस्या बताई जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। बीडीओ वेदप्रकाश ने कहा कि जल्द ही ग्राम पंचायत में दूसरे सचिव की नियुक्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
- पंचायत सचिव के कारण छह माह से कोई काम नहीं हो रहा है। सभी परेशान हैं। उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित में अवगत करा चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। उच्चाधिकारी पंचाायत सचिव पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। - विजयपाल सिंह, प्रधान।
- मुझे जुझरका कलस्टर मिला है। प्रधान का व्यवहार ठीक नहीं होने से एक माह पहले ही वहां कार्य करने में लिखित में असमर्थता जता चुका हूं। मुझसे पूर्व के सचिवों से भी प्रधान का व्यवहार ठीक नहीं रहा। अन्य पंचायतों में कोई समस्या नहीं है।- सतवंत सिंह, सचिव।

- ग्राम प्रधान से विवाद के कारण पंचायत सचिव इस ग्राम पंचायत में काम करने की असमर्थता जता रहे हैं। इस पंचायत में दूसरे सचिव की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही यहां नई नियुक्ति का प्रयास है। -वेदप्रकाश, बीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed