{"_id":"66930b48ea61c39f4c048b34","slug":"the-family-was-sleeping-and-the-thieves-stole-cash-and-jewellery-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101544-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: परिवार सोता रहा, नकदी-आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: परिवार सोता रहा, नकदी-आभूषण ले गए चोर
Sun, 14 Jul 2024 04:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:48 AM IST
सार
आशंका जताई कि घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ पर चढ़कर चोर उनकी छत पर पहुंचे। वहां से सीढि़यों के जरिये घर के अंदर घुसे। सूटकेश में एक लाख दस हजार रुपये और सोने के आभूषण रखे थे जो चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन
चोर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
12 जुलाई की रात कस्बे के न्यू शिवदान नगर मोहल्ले में एक परिवार सोता रह गया। घर में घुसे चोर नकदी और आभूषण लेकर चले गए। पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
न्यू शिवदान नगर निवासी सुनील शर्मा पुत्र बंगाली बाबू के अनुसार 13 जुलाई की सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी जगी तो देखा कि कमरे के अंदर रखा सामान फैला हुआ है। इस पर शोर कर उसने सभी को जगाया। देखा तो सूटकेश में रखी नकदी और आभूषण गायब थे। उन्होंने आशंका जताई कि घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ पर चढ़कर चोर उनकी छत पर पहुंचे। वहां से सीढि़यों के जरिये घर के अंदर घुसे। सूटकेश में एक लाख दस हजार रुपये और सोने के आभूषण रखे थे जो चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन