{"_id":"65e76f38aaaa5818fe0788c4","slug":"the-entrance-and-market-on-ramghat-road-will-remain-closed-for-two-days-aligarh-news-c-108-1-atl1001-100985-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रामघाट रोड पर लगने वाली पैंठ व बाजार दो दिन रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रामघाट रोड पर लगने वाली पैंठ व बाजार दो दिन रहेंगे बंद
विज्ञापन
महाशिवरात्रि में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था को परिवर्तित किया गया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम करने के लिए दो दिन तक पैंठ और साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। एसडीएम अनिल कटियार ने मंगलवार को कोतवाली में बैठक कर इसकी जानकारी दी।
एसडीएम ने कहा कि रामघाट कल्याण मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की सहूलियत के लिए वाहनों का आवागमन कम किया जाएगा। बुधवार व बृहस्पतिवार को नरौना 12 नंबर, पैंठ चौराहा व अन्य स्थानों पर वाली पैंठ व साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे, ताकि वाहनों की भीड़ न रहे। कांवड़ियों की सेवा करने के लिए लगने वाले शिविरों का संचालन करने वाले लाइट, डीजे आदि लगाते समय तार कटे चेक करेंगे।
जिससे करंट उतरने की समस्या न हो। लाइट की भरपूर व्यवस्था रहे। प्लास्टिक के गिलास व दोना के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा, डस्टबिन अवश्य रखें। नगर पालिका लगातार पानी व लाइट की व्यवस्था के साथ सफाई कराती रहे। ग्राम पंचायतें भी रामघाट-कल्याण मार्ग पर पड़ने वाले गांवों की सीमा में सफाई व लाइट की व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
इस दौरान इंस्पेक्टर रितेश कुमार, चेयरमैन वीरेंद्र लोधी, ईओ वंदना शर्मा, एई अजीत यादव, ऋषिपाल यादव, हिमांशु मित्तल, कमल अग्रवाल, सचिन जैन, उदयपाल लोधी, नीलिमा पाठक, मुकेश मलिक, सुधीर वार्ष्णेय, आकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
आज सुबह से यातायात परिवर्तित रहेगा
इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर रामघाट रोड पर यातायात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बुधवार सुबह से अलीगढ़ जाने वाले कार, ट्रैक्टर आदि छोटे वाहन गनियावली-गाजीपुर बरला होते हुए जाएंगे। अन्य वाहन गोधा रोड, स्टेशन रोड, पिलखुनी नहर की तरफ से अलीगढ़ को जाएंगे। अलीगढ़ जाने के लिए बुधवार व बृहस्पतिवार को चार पहिया वाहनों का आवागमन रामघाट रोड पर पूरी तरह से बंद रहेगा। यातायात की यह व्यवस्था बुधवार सुबह छह बजे से लागू कर दी जाएगी। वाहन चालकों को पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर इसकी जानकारी दी जाएगी।