{"_id":"64837d964325e33c7f0b35f7","slug":"the-electricity-team-that-went-to-uproot-the-defaulters-meter-was-beaten-aligarh-news-c-2-1-ali1011-138589-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बकायेदार का मीटर उखाड़ने गई बिजली टीम को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बकायेदार का मीटर उखाड़ने गई बिजली टीम को पीटा
Sat, 10 Jun 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
जलाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहजहांपुर ताजपुर के मजरा नगला ऊंचा में बुधवार की दोपहर को बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक संविदा कर्मी को चोट आई हैं। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुढ़ासी बिजलीघर के अवर अभियंता नीरज वर्मा ने बताया कि नगला ऊंचे में बुधवार को विभागीय टीम काटे गए कनेक्शनों के बिजली मीटर और केबल लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान अनीता देवी पत्नी सत्यवीर सिंह का मीटर उखाड़ने के दौरान महिला के पति सत्यवीर पुत्र दौजीराम, अनिल कुमार पुत्र वीरी सिंह, धर्मेंद्र पुत्र वीरपाल, वीरी सिंह पुत्र लालाराम, दिनेश और वीरपाल पुत्रगण लालाराम ने कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और उनको पीटा। ईंट का प्रहार कर जान से मारने की कोशिश की। हमले में श्रमिक विनीत कुमार को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।