फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The echoing pavilion of Bom Bhole

बम भोले के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय

Tue, 11 Jul 2017 01:13 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 11 Jul 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
The echoing pavilion of Bom Bhole
बम भोले के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय - फोटो : Dig Vishal
श्रावण के प्रथम सोमवार पर भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अचलेश्वर एवं खेरेश्वर महादेव में भीड़ को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से खेरेश्वर महादेव मंदिर पर पुलिस के साथ आरएएफ के जवान भी तैनात रहे। धर्मेश्‍वर मंदिर मंे भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन


सोमवार की अर्द्ध रात्रि से बाबा के भक्तों की भीड़ खेरेश्वर व अचलेश्व मंदिर पर पहुंचने लगी। इसमें सर्वाधिक संख्या कांवड़ियों की थी, जो गंगा घाट से गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे थे। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले सबसे पहले कांवड़ियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। भोर होते-होते मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंच गए। इन्हें संभालने के लिए लगी पुलिस फोर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाबा का जलाभिषेक कर मनौती मांगने वालों में प्रत्येक वर्ग के लोग शामिल थे।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी आईबी की इनपुट के बाद खेरेश्वर महादेव मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से आरएएफ के जवान भी तैनात किए गए। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक का दौर दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान थोड़ी-थोड़ी देर में बाबा के जयघोषों से पूरा शिवालय गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने के रस से हुआ अभिषेक
सावन के महीने के प्रथम सोमवार पर श्री वार्ष्णेय मंदिर में भोले की भक्ति की अविरल धारा बही। सुबह से ही श्री वार्ष्णेय मंदिर स्थित शिवालय में भोले के भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। श्री वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार सर्वप्रथम यजमान राहुल गुप्ता स्क्रेप वालों और उनकी पत्नी नीरू गुप्ता ने भोले बाबा का अभिषेक गन्ने के रस से किया। इस दौरान मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा, महेश ब्रह्मचारी, पंडित मदन गोपाल शास्त्री, राहुल शुक्ला ने जलाभिषेक कराया। शाम को मंदिर प्रांगण में शिव विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान एलडी वार्ष्णेय, विष्णु शेखर गुप्ता, उमेश सरकोंड़ा, विपिनराज गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, संजीव वैभव, पल्लव गुप्ता आदि मौजूद थे। 

नमक-चमक विधि से महारुद्राभिषेक 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर धर्म समाज विद्यालय परिसर में महादेव मंदिर पर आचार्य सुमित शास्त्री ने नमक-चमक विधि द्वारा महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान मुख्य यजमान विम वेदपाठी, चंचल शर्मा, मुनीश शास्त्री, जागेश शर्मा, सुनील शास्त्री, प्रकाश गुप्ता, महावीर, शिवम, राकेश माथुर, आशीष शर्मा, यज्ञवती शर्मा आदि  मौजूद रहे।


वहीं वैदिक ज्योतिष संस्थान पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को आचार्य डॉ. ब्रजेश शास्त्री के सानिध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, शिवकुमार शास्त्री, वैभव वेदपाठी आदि ने शिव परिवार का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद भगवान शिव की महाआरती हुई। जिसमें रजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, तेजवीर सिंह जादौन, शिवप्रकाश अग्रवाल, नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed