फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The division's first eco-friendly swimming pool is ready

Aligarh News: मंडल का पहला इको-फ्रेंडली स्वीमिंग पूल बनकर तैयार

Thu, 16 Apr 2026 03:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
The division's first eco-friendly swimming pool is ready
मंडल का पहला इको-फ्रेंडली स्विमिंग पूल अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में तैयार हो गया है, जहां पानी की एक-एक बूंद को सुरक्षित रखने की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



जल संरक्षण और आधुनिक तकनीक के समन्वय से बना यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का पूल न केवल खिलाड़ियों को बेहतर मंच देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक मिसाल बनेगा।
विज्ञापन



स्वीमिंग पूल की सबसे बड़ी विशेषता इसका वाटर मैनेजमेंट सिस्टम है। करीब 15 लाख लीटर क्षमता वाले इस पूल में अत्याधुनिक फिल्ट्रेशन और रीसाइक्लिंग सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे पानी को बार-बार उपयोग में लाया जा सकेगा और बर्बादी रोकी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर स्वीमिंग पूल में भारी मात्रा में पानी बर्बाद होता है, लेकिन यहां जीरो वेस्ट की तकनीक अपनाई गई है।


पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पंप के साथ एक अत्याधुनिक फिल्टर टैंक जोड़ा गया है। पूल में भेजने से पहले पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इस्तेमाल के बाद पानी को वापस फिल्टर टैंक में भेजा जाएगा, जहां उसे उपचारित कर दोबारा पूल में इस्तेमाल के लायक बनाया जा सकेगा।



जल संरक्षण को दोहरा लाभ देने के लिए यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग का विकल्प भी रखा गया है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण से जुड़े अभियंता मनु गर्ग ने बताया कि फिल्टर टैंक में पानी को साफ करने के बाद उसकी गुणवत्ता की जांच की जाती है। जब पानी मानकों के अनुसार सुरक्षित पाया जाता है, तभी उसे स्वीमिंग पूल में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed