{"_id":"614e33c28ebc3e0986626307","slug":"the-distance-between-the-businessman-and-the-government-should-end-mp-city-office-news-ali2740769139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः व्यापारी एवं सरकार के बीच दूरी खत्म होनी चाहिए : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः व्यापारी एवं सरकार के बीच दूरी खत्म होनी चाहिए : सांसद
विज्ञापन
आाजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते टीएस राजपूत।
- फोटो : CITY OFFICE
सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि व्यापारी एवं सरकार के बीच दूरी खत्म होनी चाहिए। व्यापार के विकास के लिए यह जरूरी है। वह शुक्रवार को गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में एक्सपोर्ट्स कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्टाल लगातार ताला एवं हार्डवेयर उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद ने कहा कि इंसान वहीं जाता है, जहां सम्मान, व्यापार एवं काम मिले। अलीगढ़ में तीनों चीजें उपलब्ध हैं। खैर के अंडला में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। उसके समीप ख्यामई में औद्योगिक क्षेत्र बन रहा है। जहाज मरम्मत की इकाई शुरू होने जा रही है। जेवर एयरपोर्ट नजदीक है। फोरलेन रोड है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास के लिए काम कर रहे हैं। ताला के लिए मशहूर अलीगढ़ अब डिफेंस उत्पाद बनाकर दुनिया में धाक जमाएगा।
उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने कहा कि उद्योग जगत पर महामारी का असर पड़ा है। उद्यमियों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ओडीओपी योजना लागू होने से ताला एवं हार्डवेयर उद्योग को नई संजीवनी मिली है। लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिंह ने उद्यमियों से कहा कि किसी भी प्रकार का ऋण देने में हमारी बैंक सक्षम है। उद्यमियों से ही देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है। संचालन नीलम शर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, विजय बजाज, राकेश अग्रवाल, मनीष बंसल, ओपी शर्मा, दाऊदयाल गुप्ता, बसंतलाल, सत्यदेव, विशाल, टीएस राजपूत, नेकराम शर्मा, ई. दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, दिनेश शास्त्री सहित कई उद्यमी एवं निर्यातक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सत्यप्रकाश एवं रुक्मिणी का ताला प्रदर्शनी में शामिल
ज्वालापुरी निवासी कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा एवं उनकी पत्नी रुक्मिणी द्वारा तैयार ताले को प्रदर्शनी में शामिल किया गया। उन्होंने यह ताला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए तैयार किया था। इसके अतिरिक्त 16 स्टाल के माध्यम से ताला, हार्डवेयर एवं हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया।
कोटिंग प्लांट लगाने की मांग
एगोन लॉक्स के निदेशक प्रदीप अग्रवाल ने सांसद सतीश गौतम से सरकारी स्तर से शहर में पीवीडी कोटिंग प्लांट लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुजरात के कई शहरों में कोटिंग प्लांट है। इससे अलीगढ़ के उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ जाएगी। अलीगढ़ की छवि बनेगी और मांग बढ़ेगी। प्रदर्शनी में हार्डवेयर एवं परंपरागत लीवर लॉक से लेकर डिजिटल लॉक तक को प्रदर्शित किया गया था।