फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   the dialyzer is being used 10 times instead of five

डायलिसिस में खेल... पांच की जगह 10 बार हो रहा डायलाइजर का इस्तेमाल

Fri, 09 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
the dialyzer is being used 10 times instead of five
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित हीमो डायलिसिस यूनिट में मरीजों की डायलिसिस में खेल चल रहा है। यहां पर डायलाइजर का इस्तेमाल पांच के बदले दस बार किया जा रहा है। ज्यादा बार इस्तेमाल से डायलाइजर की क्षमता कम होती जाती है और मरीजों को कम फायदा होता है। इस संबंध में एडी हेल्थ ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। साथ ही एनएचएम को भी लिखा है। इसके अलावा, उन्होंने यूनिट को पेसेंट फ्रेंडली बनाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 से पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में हीमो डायलिसिस यूनिट संचालित हो रही है। एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि जांच में पाया गया कि यूनिट में पांच के बदले डायलाइजर का दस बार इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि अनुबंध के अनुसार डायलाइजर का इस्तेमाल पांच बार किया जाना है। उन्होंने बताया कि डायलिसिस के दौरान शरीर से निर्धारित मात्रा में खून बाहर निकाल कर शुद्ध किया जाता है। इस शुद्धिकरण के लिए डायलाइजर नामक फिल्टर का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा बार इस्तेमाल करने से डायलाइजर की क्षमता कम होती जाती है और मरीजों को कम फायदा होता है। बाजार में डायलाइजर की कीमत करीब 600-700 रुपये है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कंपनी को नोटिस दिया गया है। एनएचएम को भी लिखा गया है।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने बताया कि सेंटर को पेसेंट फ्रेंडली बनाने के लिए अन्य कदम उठाए जा रहे हैं ताकि मरीज एवं तीमारदारों को भटकना न पड़े। सेंटर पर एक रुपये के पर्चे पर डायलिसिस की जाती है लेकिन मरीजों को दवाएं आदि बाहर से लानी पड़ती है। ऐसे में यूनिट पर ही एरीथ्रोपाईटिन इंजेक्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। रक्त की मात्रा बढ़ाने के लिए मरीजों को दो-तीन सप्ताह में एक बार इंजेक्शन लगवाना पड़ता है। इंजेक्शन की कीमत अधिक होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। यूनिट पर खून की जांच की सुविधा नहीं है। दीनदयाल चिकित्सालय के सीएमएस से बात कर ऑन कॉल एलटी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि मरीजों को जांच एवं रिपोर्ट के लिए दूसरी जगह भटकना नहीं पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed