{"_id":"68acd0159f5a41ef1c0d07e3","slug":"the-decision-to-decide-the-distance-for-drain-construction-was-left-to-the-nagar-panchayat-aligarh-news-c-111-1-sali1004-101081-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नाला निर्माण की दूरी तय करने का निर्णय नगर पंचायत पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नाला निर्माण की दूरी तय करने का निर्णय नगर पंचायत पर छोड़ा
विज्ञापन
कस्बा के मुख्य बाजार में नाला निर्माण को लेकर अधिकारियों और व्यापारियों की बीच हुई बैठक में नाला निर्माण की की दूरी तय करने पर सोमवार को फैसला नहीं हो सका। एसडीएम ने नाला निर्माण की दूरी का फैसला नगर पंचायत पर छोड़ दिया है।
कस्बे के मुख्य बाजार में उत्तर दिशा की तरफ नगर पंचायत से एक करोड़ रुपये की लागत से पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण होना प्रस्तावित है, इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने बीच रोड से दोनों तरफ 30-30 फीट रोड को छोड़कर नाले निर्माण की अनुमति दी थी व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए 20 फीट छोड़कर नाला निर्माण की मांग की। इसे लेकर दूसरी बार सोमवार को हुई बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला। एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र ने इस पर नाला निर्माण की दूरी तय करने की जिम्मेदारी नगर पंचायत पर छोड़ दी है।
इस पर चेयरमैन डाॉक्टर डीएस भारती ने कहा कि बीच रोड से नाले का निर्माण कितनी दूरी पर होगा, इसके लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, विनोद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान,डॉक्टर धर्मवीर सिंह चौहान, अकील खां, राहुल योगी, नरेन्द्र सारस्वत, विक्की वर्मा आदि मौजूद थे।