फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dead body of a married woman was found hanging in her in-laws house

Aligarh News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायका पक्ष को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 03 Aug 2024 05:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 03 Aug 2024 05:16 AM IST
सार

परिजन खेतों पर गए थे। दिन में ननद खेतों से घर लौटी। भाभी नहीं दिखाई दी तो उसने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर मकान की दूसरी मंजिल जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने जंगले से अंदर झांका तो फंदे पर पूजा का शव लटक रहा था।

विज्ञापन
dead body of a married woman was found hanging in her in-laws house
विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2 अगस्त को दिन में 11 बजे गांव पला कस्तली में एक विवाहिता का शव घर पर फंदे से लटका मिला। खबर पाकर मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुखावली निवासी हुकुम सिंह की बेटी पूजा की शादी इसी वर्ष 2 फरवरी को गांव पला कस्तली निवासी सोमेश पुत्र अशोक कुमार के साथ हुई थी। सोमेश 31 जुलाई को गांव के कुछ लोगों के साथ कांवड़ लाने गया था। रोजाना की तरह 2 अगस्त की सुबह परिजन खेतों पर गए थे। बताते हैं कि दिन में 11 बजे ननद खेतों से घर लौटी। भाभी पूजा नहीं दिखाई दी तो उसने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर मकान की दूसरी मंजिल जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने जंगले से अंदर झांका तो फंदे पर पूजा का शव लटक रहा था। यह देखते ही वह जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। चर्चा है कि सांस चल रही थी। तत्काल उसे निजी अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पला कस्तली में ही मृतका की मौसेरी बहन ब्याही है। उसने फोन पर अपने मौसा को जानकारी दी तो मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई करने की बात कही है। मायका पक्ष से तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed