फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The courtyard started getting decorated, Gajanan will come to every house.

Aligarh News: सजने लगे आंगन, घर-घर आएंगे गजानन

Tue, 03 Sep 2024 07:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
The courtyard started getting decorated, Gajanan will come to every house.
गणेश चतुर्थी में तीन दिन शेष है। गजानन के स्वागत में महिलाएं अभी से ही घर-आंगन को सजाने में जुट गई हैं। घरों में साफ-सफाई के साथ पेंट व रंग-रोगन शुरू हो गया है। गणपति को भोग लगाने के लिए महिलाएं अभी से सामग्री जुटाने लगी हैं।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। गणपति की मूर्तियां व सजावट के सामान बिकने लगे हैं। जलालपुर रोड स्थित सीमा शर्मा का कहना है कि भगवान गणेश के आगमन की लगभग सभी तैयारियां कर ली है। लड्डू व मोदक बनाने की सभी सामग्री जुटा ली है। एक दिन पहले इसे तैयार करेंगे। इंदिरा नगर स्थित बीना देवी का कहना है कि वह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान गणेश का स्वागत ढोल-नगाड़े के साथ करेंगी। घर में पेंट का काम खत्म होते ही प्रभु का आसन सजाएंगे।
विज्ञापन

विशेष भोग में ये रहता है शामिल
भगवान गणेश के पसंदीदा मोदक का भोग तो अक्सर लगता ही है। इसके अलावा खीर, पान सुपारी, लड्डू, फलों का रस, मोतीचूर, साटोरी, श्रीखंड, शीरे का प्रसाद आदि का भोग भी लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घर के मंदिर की साफ सफाई हो गई है। घर की साफ-सफाई भी शुरू कर दी है। श्री गणेश को लड्डू, खीर, पान सुपारी का भोग लगाएंगे। - चेतना शर्मा, जलालपुर अलीगढ़
- गणेश चतुर्थी पर प्रभु को भोग लगाएंगे। गणपति के स्वागत में घरों पर गुलाल की रंगोली बनाकर फूल-मालाओं से सजाएंगे। - एलबी गुप्ता, अलीगढ़।
- गणेश चतुर्थी पर कॉलोनी के मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। घर में पूड़ी, खीर, कचौड़ी, लड्डू आदि का भोग भी श्री गणेश को लगाएंगे। - भूमि सोनी, शिव नगर कॉलोनी अलीगढ़।

- गणेश चतुर्थी पर घर में पीले वस्त्र पहनेंगे। साथ ही घर को फूल, गुब्बारे आदि से सजाते है और मीठे पकवान व प्रसाद से श्री गणेश का भोग लगाते है। - नीतू वार्ष्णेय, गोंडा मोड़ अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed