फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The country and AMU passing through difficult times

कठिन समय से गुजर रहा देश और एएमयू

Wed, 20 Feb 2019 01:50 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 20 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
The country and AMU passing through difficult times
प्रो. तारिक मंसूर। - फोटो : file photo
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने छात्रों, अभिभावकों एवं अलीग बिरादरी से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अभी देश एवं एएमयू कठिन समय से गुजर रहा है। छात्रों को आश्वस्त किया है कि किसी भी बेगुनाह को परेशान नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन



कुलपति ने कहा कि वह इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि बेगुनाह छात्रों को सभी आरोपों से बरी किया जाए और किसी छात्र के साथ झूठे आरोपों के आधार पर अन्याय न हो। यदि किसी ने विश्वविद्यालय कैंपस के वातावरण को खराब करने अथवा कैंपस में भाईचारा को बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलवामा आतंकी हमले से देश में उत्पन्न स्थिति पर कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि हमारा प्रिय देश पुलवामा में घटित निंदनीय एवं अमानवीय आतंकी हमले तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में कठिन समय से गुजर रहा है। 
विज्ञापन



एएमयू बिरादरी ऐसे कठिन समय में सदा देश के साथ खड़ी रही है और हम हमेशा अपने देश की सेवा के लिये तत्पर रहेंगे। हम अपने देश का कर्ज अपने रक्त से चुकाने के लिये हर समय तैयार हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि कठिन समय में शांति का वातावरण बनाए रखें तथा उत्कृष्ट आचरण का प्रदर्शन करें। प्रो. मंसूर ने कहा कि एएमयू में कई बार इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई है जब कैंपस में हिंसक घटनाएं हुई हैं और जान-माल की क्षति के साथ ही विश्वविद्यालय को अचानक बंद करना पड़ा है। उन्होंने धन्यवाद दिया कि वर्तमान स्थिति में शांति और संयम बनाए रखा। यह इस बात का परिचायक है कि हमारे छात्रों की बड़ी संख्या अपनी पढ़ाई के प्रति निष्ठावान है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिये कार्य करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना खत्म होने से इंतजामिया को राहत
अलीगढ़। सात दिन बाद धरना समाप्त होने से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन राहत महसूस कर रहा है। विश्वविद्यालय में बाधित शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित होने लगी है। धरना खत्म होने के बाद कैंपस में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं। कक्षा, लैब एवं लाइब्रेरी आदि में छात्र पहुंचने लगे हैं। यह अलग बात है कि सात दिन से धरना में जमे रहने एवं थकान के कारण कक्षा में उपस्थिति सामान्य से कम रही। सात दिन बाद मौलाना आजाद लाइब्रेरी, लाइब्रेरी कैंटीन एवं फैकल्टी आदि में चहल-पहल जरूर दिखने को मिली। सबसे अधिक खुश एएमयू प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य है। सात दिन से छात्रों के आगे-पीछे भाग रहे थे। आंदोलन के दौरान छात्रों का सबसे अधिक विरोध इन्हीं को झेलना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed