फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The condition of the girl who jumped from the roof of the police station is critical

अलीगढ़ : थाने की महिला बैरक की छत से कूदने वाली युवती की हालत नाजुक

Thu, 12 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The condition of the girl who jumped from the roof of the police station is critical
हिरासत में आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
विजयगढ़ थाने की महिला बैरक के दूसरे माले से मंगलवार की रात छलांग लगाने वाली युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसकी गर्दन, पसलियों, हाथ व पैर में गंभीर चोटों के चलते जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में उसे रखा गया है। अभी युवती से किसी से बातचीत भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उधर घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने दिन भर के प्रयास के बाद उसे बहलाकर ले जाने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी एटा निवासी युवक को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी। वहीं एसएसपी के निर्देश पर इस मुकदमे की अकराबाद के इंस्पेक्टर क्राइम को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

विजयगढ़ क्षेत्र की युवती 10 अप्रैल को एटा जिले के पिलुआ थाने के गांव बादामपुर निवासी आकाश के प्रेम में उसके साथ चली गई थी। इसका नामजद मुकदमा 28 अप्रैल को थाने में दर्ज कराया गया था। इसके बाद से लगातार तलाश में जुटी पुलिस ने 5 अप्रैल को एटा में दबिश देकर युवती को बरामद कर लिया, मगर आरोपी भाग निकला था। मुकदमे में युवती के पिता ने बेटी की उम्र 16 वर्ष लिखवाई थी, इसलिए मेडिकल परीक्षण और उम्र निर्धारण प्रक्रिया कराई गई। इस प्रक्रिया में देरी के कारण युवती की सुपुर्दगी नहीं हो पाई। मंगलवार को ही जिला अस्पताल से युवती की उम्र 19 वर्ष होने की जानकारी दी गई। बुधवार को परिवार को सुपुर्दगी की प्रक्रिया होनी थी, मगर रात में युवती ने थाने के बगल में महिला बैरक की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में जख्मी युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, युवती के पिता की ओर से आकाश के खिलाफ मंगलवार की रात में विजयगढ़ थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में एसपी देहात थाना पुलिस की भूमिका की जांच भी कर रहे हैं। वह एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देंगे।
उम्र को लेकर फंसा नया पेच
इस घटना में मेडिकल परीक्षण व उम्र निर्धारण के बाद डॉक्टरों की रिपोर्ट में युवती की उम्र 19 वर्ष बताई गई है। वहीं पुलिस को परिवार की ओर से एक आधार कार्ड मुहैया कराया गया है, जिसमें युवती की उम्र 16 वर्ष दर्शायी गई है। इसे लेकर अब पुलिस स्तर से न्यायालय में दोनों तथ्य रखे जाएंगे। उम्र को लेकर न्यायालय स्तर से ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। साथ में आधार कार्ड का भी सत्यापन कराया जाएगा।
युवती को लेकर गया सूरत, कोर्ट मैरिज का हुआ प्रयास
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आकाश ने बताया है कि उसकी बहन युवती के घर के आसपास ब्याही है। यहां आने जाने के दौरान करीब छह माह पहले दोनों में संपर्क हुआ और बातचीत होने लगी। इसी दौरान प्रेम संबंध होने पर वह उसे अपने साथ ले गया। वह सूरत में नौकरी करता है, इसलिए वह उसे सूरत लेकर गया। इस दौरान उसने कोर्ट मैरिज का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। वहीं जब उसे पता लगा कि युवती के परिवार ने मुकदमा दर्ज करा दिया है तो वह वापस एटा आ गए। इस दौरान पुलिस दबिश में युवती को पुलिस ले गई। वह भाग गया था।

-युवती की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उससे बातचीत भी नहीं हुई है। उसने ऐसा क्यों किया, ये तो बातचीत के बाद उजागर होगा। मगर इतना जरूर है कि युवती महिला पुलिस से युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी। वहीं आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम अकराबाद को सौंपी गई है।-शुभम पटेल, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed