फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The command of security of polling booths will be in the hands of Para Military Force

अलीगढ़ः पैरा मिलिट्री फोर्स के हाथों में होगी पोलिंग बूथों की सुरक्षा की कमान

Tue, 01 Feb 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The command of security of polling booths will be in the hands of Para Military Force
मैरिस रोड पर फ्लैग मार्च करते एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, सीओ । - फोटो : CITY OFFICE
पहले चरण में जिले की सातों विधान सभाओं में मतदान होगा। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव अपने चरम की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पुलिस- प्रशासन भी सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार कर रहा है। मतदान केंद्रों की चौकस सुरक्षा का भी नक्शा खींच लिया गया है। मतदान केंद्रों की सुरक्षा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) संभालेगी, जबकि सिविल पुलिस व होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी बाहरी सुरक्षा व बैरियर चेकिंग पर होगी। किसी भी घटना की सूचना पर सेक्टर मोबाइल मौके पर पहुंचकर एक्शन लेगी।
विज्ञापन

छह फरवरी से जिले में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स का आना शुरू हो जाएगा। फोर्स के थाना व विधानसभा वाइज ठहरने की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। एक सेक्टर मोबाइल के दायरे में पांच से छह मतदान केंद्र रखे गए हैं। मतदान केंद्र और उसके आसपास कहीं कोई भी झगड़ा- फसाद, दबंगई व मतदान को प्रभावित करने की कोई भी गतिविधि होने की सूचना पर अगले पांच मिनट में सेक्टर मोबाइल व क्यूआरटी घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। जो हर परिस्थितियों से निपटने में सक्षम होगी। इसके लिए रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया है। एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जोनल व सेक्टर मोबाइल की ड्यूटी लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये है जिले की स्थिति
-294 संवेदनशील हेलमेट यानी छोटे-छोटे इलाके।
-209 संवेदनशील मतदान केंद्र।
- 436 संवेदनशील मतदान स्थल।
-240 क्रिटिकल बूथ चिह्नित।
- 111 क्रिटिकल मतदान केंद्र।
यह रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था
- 100 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स, 2500 दरोगा, सिपाही व होगमार्ड गैर जनपदों से मिलेंगे।
- 36 अंतरराज्यीय बैैरियर, 65 पुलिस- पिकेट, 54 चेक पोस्ट बनेंगी।
- हरियाणा - पलवल सीमा राज्य बैरियर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed