फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The city resounded with the chants of King Agrasen, a procession was taken out

Aligarh News: राजा अग्रसेन के जयकारों से गूंजा शहर, निकाली शोभायात्रा

Tue, 23 Sep 2025 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with the chants of King Agrasen, a procession was taken out
अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को शहर में अग्रसेन शोभायात्रा निकाली गई। राजा अग्रसेन के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सोमवार शाम अंगूमल धर्मशाला सादाबाद गेट से शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला माहौर व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने किया। अग्रवाल धर्मशाला चामड़ गेट पर हवन-पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन


प्रमुख बाजारों को 18 तोरण द्वार एवं विद्युत लाइटों द्वारा भव्य रूप से सजाया जाएगा। व्यवस्थापक राकेश बंसल एवं शरद अग्रवाल के नेतृत्व में बैंड-बाजों के साथ 20 से अधिक झांकियां निकाली गईं। इसमें महाराज अग्रसेन के साथ ही नाग कन्या व राजकुमारों की झांकी, भगवान गणेश, खाटू श्याम, बिहारीजी, माता रानी की भी झांकी शामिल थी। शहर के बाजार चूना वाला डंडा, सब्जी मंडी, नयागंज, मोती बाजार, लोहट बाजार, रूई की मंडी, नाजिहाई बाजार, घंटाघर, बुर्ज वाला कुआं, घास मंडी से चिंताहरण रोड, मोहनगंज, बेनीगंज, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, सासनी गेट, गुड़हाई बाजार आदि से यात्रा निकाली गई। देर रात अग्रवाल धर्मशाला चामड़ गेट पर शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महामंत्री विनोद अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सराफ, विकास गर्ग, लोकेश अग्रवाल, रामकुमार, लोकेश आदि का अहम योगदान रहा।


एसएसडी पब्लिक स्कूल में होगा दो दिवसीय उत्सव
महोत्सव व्यवस्थापक दिनेश चंद्र सेकसरिया एवं शरद अग्रवाल डिब्बा वालों के नेतृत्व में दो दिवसीय मेला महोत्सव 24 व 25 सितंबर को सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल आगरा रोड हाथरस में होगा। इसमें अग्रवाल समाज के बच्चों एवं महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वार्षिक पत्रिका अग्रकुल दर्पण का विमोचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed