फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The city openly selling acid

शहर में खुलेआम बिक रहा तेजाब

Mon, 21 Dec 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 21 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
The city openly selling acid
एक तरफ एसिड अटैक की बढ़ी घटनाओं को लेकर हायतौबा मची हुई है। रोज सख्ती की तो बात हो ही रही है। साथ में इसकी बिक्री पर भी बहस छिड़ी हुई है।
विज्ञापन


इसी शोरगुल के बीच नियम बना हुआ है कि तेजाब बेचने वाले खरीदारों का पूरा ब्योरा पहचान पत्र के साथ रखेंगे। मगर अपने शहर में इस नियम की अनदेखी की जा रही है। आलम यह है कि कोई भी किसी भी दुकान से और गली-मोहल्लों में फेरी लगाकर बेचने वालों से बिना किसी पहचान पत्र और रजिस्टर एंट्री के तेजाब खरीद सकता है।

महानगर के पुराने शहर की कुछ दुकानों पर रविवार दोपहर अमर उजाला ने जब इस संबंध में हकीकत जानने की कोशिश की तो एक व्यक्ति को प्लास्टिक की कट्टी में बिना किसी रजिस्टर एंट्री और पहचान पत्र लिए तेजाब दे दिया गया। यह हाल किसी एक दुकान का नहीं, बल्कि अधिकतर दुकानों की स्थिति कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन


आम ग्राहक के लिए कोई नियम कायदा कानून नहीं है। अगर कानून का कोई जानकार व्यक्ति सामान्य तौर पर किसी विशेष जरूरत पर तेजाब लेने पहुंच जाए तो उसे दुकानदार के स्तर से तमाम कानून समझा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह महानगर की कॉलोनियों में साइकिल पर फेरी लगाकर तेजाब बेचने वाले भी लोगों को खुलेआम बिना किसी एंट्री या रिकार्ड के तेजाब बेचते फिर रहे हैं। उन पर भी किसी का ध्यान नहीं है।

 इसे लेकर एक साल पहले बने नियम के विषय में बता दें कि दुकानदार ग्राहक का रिकार्ड दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर बनाएंगे। जिसमें बाकायदा ग्राहक का नाम पता, उसके पहचान पत्र की फोटो प्रति के साथ दर्ज किया जाएगा।


तेजाब खरीदने की वजह भी लिखी जाएगी। पाक्षिक रूप से एसडीएम स्तर के अधिकारी दुकानों पर जाकर उनके रजिस्टर का सत्यापन करेंगे। उनकी खरीद-बिक्री का भी पूरा ब्योरा देखा जाएगा। इसमें कमी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed