फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chakroad in Vijaygarh was freed from encroachment and cleaned.

Aligarh News: विजयगढ़ में चकरोड को कब्जामुक्त कर कराया साफ, बांध रखे थे पशु

Sat, 23 Dec 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2023 01:05 AM IST
सार

विजयगढ़ के मोहल्ला अहीरान में मालिकाना हक को लेकर नगर पंचायत और राजस्व विभाग के बीच विवाद है। जिसका लाभ उठा कर यहां पर पशुओं को बांध रखा था। राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी द्वारा जगह को कब्जा मुक्त कराया।

विज्ञापन
Chakroad in Vijaygarh was freed from encroachment and cleaned.
विवादित जमीन को साफ-सफाई कराकर कब्जा मुक्त करती जेसीबी मशीन - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बा के मोहल्ला अहीरान में राजस्व विभाग की टीम ने 22 दिसंबर को एक विवादित जमीन को खाली कराया। बबूल की झांड़ियां हटा कर जगह को समतल कराया गया। ये जगह खाली होने से चकरोड पूरा हो गया है।

विज्ञापन


इस जगह पर मालिकाना हक को लेकर नगर पंचायत और राजस्व विभाग के बीच विवाद है। जिसका लाभ उठा कर सुल्तान सिंह, रामनिवास आदि ने यहां पर पशुओं को बांध रखा था। इस जगह के पास ही दिनेश कुमार शर्मा की जगह है, चकरोड बनने से उनकी जगह तक का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा, कानूनगो महेश गौतम, लेखपाल रमाकांत, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार ने टीम सहित कार्रवाई पूरी की। दिनेश कुमार शर्मा ने ही एसडीएम कोल के यहां इस जगह को कब्जा मुक्त करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी द्वारा जगह को कब्जा मुक्त कराया। पशुओं को बांधने वाले अपने कागज नायब तहसीलदार को दिखा कर जगह की पैमाइश कराने की मांग कर रहे थे। इस पर नायब तहसीलदार ने कह दिया कि इसकी पैमाइश कई बार हो चुकी है। केवल जगह को साफ सफाई करके कब्जा मुक्त किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल तिवारी ने नायब तहसीलदार को बताया कि नगर पंचायत के नक्शे के हिसाब से जगह नजूल भूमि है। इस पर चकरोड कैसे निकल सकता है। नगर पंचायत के नक्शा अभिलेखों के अनुसार भूमि का 996 नंबर की है लेकिन राजस्व विभाग के नक्शे के हिसाब से 2646 और 2647 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed