फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The car first collided with the divider and then with the truck

Aligarh News: पहले डिवाइडर से फिर ट्रक से टकराई कार, नशे में थे कार सवार, मौका देख भागे, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 05 Apr 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2025 01:36 AM IST
सार

कार में पांच युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी नशे में थे। तेज रफ्तार कार ने पहले डिवाइडर फिर ट्रक में टक्कर मारी। मौका देखकर कार सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
The car first collided with the divider and then with the truck
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और पलटा ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

4 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जीटी रोड पर गांव सिहौर स्थित ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक जा टकराई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पांच युवक मौजूद थे, जो कार छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक से जानकारी ली है।

विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक राजन सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से ट्रक लेकर एटा की ओर जा रहे थे। पीछे से आई तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से और बाद में ट्रक से टकराई। उसे बचाने में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। बताया कि कार सवार सभी युवक नशे में थे। पुलिस नंबर प्लेट के जरिये कार सवार लोगों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed