फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The busiest markets of the city should be made encroachment free: DM

शहर के व्यस्ततम बाजारों को कराया जाए अतिक्रमण मुक्त : डीएम

Wed, 30 Mar 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The busiest markets of the city should be made encroachment free: DM
उद्योग व्यापार बन्धुओं के साथ बैठक करती जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे - फोटो : CITY OFFICE
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा है कि शहर के व्यस्ततम बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्योग बंधुओं से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराया जाए, ताकि प्रशासन के प्रति उनका विश्वास कायम रह सके। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर विभागवार समीक्षा के दौरान पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को निर्धारित समयसीमा के अंदर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें और निश्चित समय में निराकरण सुनिश्चित कराएं। डीएम ने साफ किया कि लापरवाह अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने उद्योग बंधुओं की समस्याओं व शिकायतों पर की गई कार्रवाई एवं निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई। उद्यमियों ने अनूपशहर रोड एवं सीडीएफ जंक्शन पर गतिअवरोधक की स्थापना की मांग पर एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि चिन्हित स्थान पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में सावधानी सूचक बोर्ड का कार्य करा दिया गया है। तालानगरी के दोनों सेक्टर एवं सीडीएफ इंडस्ट्रियल एरिया छेरत में स्ट्रीट लाइट खराब होने व उसे सही कराने के संबंध में डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समस्या इतनी बड़ी नहीं है कि उसे महीनों तक लंबित रखा जाए। औद्योगिक आस्थान अतरौली में विद्युत कटौती पर संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, जीटी रोड से रामघाट-कल्याण मार्ग को जोड़ने वाली ओजोन सिटी रोड की मरम्मत एवं औद्योगिक आस्थान अतरौली के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किए जाने पर चर्चा की गई। व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के व्यस्ततम बाजार रेलवे रोड, महावीरगंज, मदारगेट, जयगंज एवं मामू भांजा समेत प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा, चारपहिया वाहन, मूविंग स्टॉल, टेंपो व अस्थाई अतिक्रमण के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे आवागमन में असुविधा होने के साथ ही व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर पुलिस एवं प्रशासनिक के सहयोग से समस्या का हल निकाला जाता रहा है। डीएम ने जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्त्रस्मण की समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैैठक में बड़ी संख्या में उद्यमी, व्यापारीगण व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed