Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The cry of "the garbage collector has arrived" no longer echoes.

Aligarh News: अब नहीं गूंजती... कचरा वाला आया की आवाज

Mon, 16 Nov 2026 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The cry of "the garbage collector has arrived" no longer echoes.
जिरौली हीरासिंह के कचरा केंद्र की हालत - फोटो : samvad
ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में अब कचरा वाला आया की आवाज नहीं गूंजती है। कूड़ा गांवों की सड़कों पर फैला नजर आता है। कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए ई-रिक्शा जंग खा रहे हैं। बैटरी खराब हो गई हैं, अथवा गायब हो गई हैं। कंचन केंद्र बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

अकराबाद ब्लॉक क्षेत्र में 65 ग्राम पंचायतें आती हैं। हर एक कंचन केंद्र के निर्माण में तीन से चार लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई है। गांवों में तथा कूड़ा-कचरा उठाने के लिए 53 ई-रिक्शा खरीदे गए। प्रत्येक ई-रिक्शा की कीमत सवा से डेढ़ लाख रुपये तक रही है। इतना सरकारी धन खर्च होने के बावजूद भी गांव का कूड़ा कचरा कंचन केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहा है। और जहां पहुंच रहा है वहां उसका निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गांव टुआमई, ईरखिनी, मंडनपुर, दिनावली व सुहावली समेत अकराबाद कस्बा में साफ-सफाई की व्यवस्था बहुत ही खराब है। गांवों के अंदर और बाहर मुख्य मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए ई-रिक्शा खड़े-खड़े जंग खा रहे हैं। गांव की गली-मोहल्ले की नालियां कीचड़ से अटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी मनमानी करते हैं। पंचायत के जिम्मेदार भी अनदेखी किए हुए हैं। जलभराव से मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिनसे बीमारियां पनपने का खतरा बना हुआ है। गंदगी के ढेर और उसमें उठने वाली बदबू से लोग परेशान होते हैं।
----
यह है हकीकत
65 ग्राम पंचायत हैं अकराबाद ब्लॉक में
62 गांवों में बने कंचन कूड़ा निस्तारण केंद्र
3 गांवों में भूमि विवाद के चलते नहीं बने केंद्र
53 ई-रिक्शा कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए थे




जिन ग्राम पंचायतों में अव्यवस्था मिली तो ग्राम प्रशासक एवं पंचायत सचिव से बात कर गंदगी को जल्द ही साफ कराने का प्रयास करेंगे। -सुरेश चंद्र गुप्ता, खंड विकास अधिकारी।


ग्रामीणों की जुबानी...
-जीटी रोड के मुख्य चौराहे के आसपास सड़क के किनारे कूड़ा और गंदगी है। आसपास के लोगों को परेशानी होती है। ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए। -भंवरपाल सिंह, अकराबाद
-कीचड़ और गंदगी से नालियां भरी पड़ी हैं। सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। साफ-सफाई के बारे के किसी का कोई ध्यान नहीं है। शिकायत पर सुनवाई नहीं होती। -सत्यपाल सिंह, गांव दिनावली
-एक साल पहले सुबह गांव की गलियों में एक आवाज गूंजती थी कि कचरा वाला आया...इस आवाज को सुनते ही लोग अपने घरों से कचरा गाड़ी तक जाते थे पर अब ऐसा नहीं है। -रवींद्र सोनी, सुहावली

-गांव में साफ-सफाई नहीं होती है। गंदगी के ढेर चारों ओर लगे रहते हैं। सफाई कर्मचारी भी मनमानी करते हैं। इसके कारण सफाई कार्य प्रभावित रहता है। -शिशुपाल सिंह यादव, इरखिनी मंडनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed