फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bright sunshine, not less trenchant

धूप तो खिली, पर कम नहीं हुई तल्खी

Sat, 14 Jan 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 14 Jan 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
The bright sunshine, not less trenchant
Lohri is celebrated by singing and dancing to drum Ngadhaen - फोटो : Rupesh
तेज धूप में गलन भरा अहसास शुक्रवार को भी होता रहा। हालांकि मौसम के मिजाज में तल्खी कुछ कम हुई और शुक्रवार को धूप खिली अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी, 18 डिग्री पर पहुंचा। माना जा रहा है कि शनिवार को और भी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते शनिवार को मौसम अचानक बिगड़ गया था और इसी के साथ मौसम का मिजाज भी बिगड़ गया था। पहाड़ों पर बर्फवारी हुई तो मैदानों में भी इसकी ठंडक पहुंची और लोगों को कंपा गयी। बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। उस दिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जो कि हल्की राहत भरी रही। राहत इसलिए भी कि हवाओं की ठंडक भी सुस्त पड़ी।  
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी कर रही बीमार
कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर रही हैं। इसमें सबसे प्रमुख है सर्वाइकिल पेन। भारी कपड़ों को लगातार पहने रहने पर सर्वाइकिल पेन की समस्या हो रही है। जिस्म में अकड़न भी हो रही है। डाक्टरों की सलाह है कि तरल पदार्थ लेते रहें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। पानी की कमी होने से चक्कर आने जैसी समस्या या ब्लड प्रेशर असमान्य होने जैसी समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed