फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body was found lying in the bushes.

Aligarh News: रात भर नहीं उठा फोन, सुबह झाड़ियों में पड़ा मिला शव

Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body was found lying in the bushes.
मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे चंडौस के गांव दौरऊ निवासी किसान विपिन कुमार सिंह (48) पुत्र देवेंद्र सिंह राना का शव नूरपुर मोड़ किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पास ही उनकी बाइक भी टूटी पड़ी थी। रात साढ़े दस बजे के बाद से उनका फोन नहीं उठ रहा था। पुलिस प्रथमदृष्टया हादसा मान रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



गांव दौरऊ निवासी विपिन कुमार सिंह सोमवार की शाम करीब छह बजे बाइक से अपने भतीजे राज प्रताप को गभाना टोल प्लॉजा पर छोड़ने गए थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे। परिवार वालों के अनुसार सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे तक वह गांव के कुछ लोगों से उनकी बात हुई थी। परिवार वालों ने देर रात उनका मोबाइल मिलाया। घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर उनकी तलाश करते हुए देर रात परिवार वाले कोतवाली पहुंचे और विपिन कुमार सिंह के लापता होने की सूचना दी। इस पर परिवार के साथ पुलिस भी रात में तलाश में जुट गई।
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे गांव दौरऊ के कुछ युवक सड़क पर दौड़ लगाने निकले। गांव से बाहर चंडौस रोड पर नूरपुर मोड़ के पास इन युवकों को विपिन कुमार सिंह का शव पड़ा नजर आया तो उन्होंने परिवार को खबर दी। सूचना पर कोतवाल हरिभान सिंह सहित सीओ गभानासंजीव ताेमर भी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य संकलित किए। सीओ संजीव कुमार तोमर के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाम आने वाली थी 40 बीघा जमीन : गांव में चर्चा है कि विपिन का खास रिश्तेदारी पक्ष से काफी दिन से मनमुटाव चल रहा था। 40 दिन पहले उनके पिता का बीमारी से निधन हो गया था। पिता के नाम दर्ज 40 बीघा जमीन उनके नाम आने वाली थी। उनके बेटा नहीं है। दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी नौ वर्ष की है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दोपहर बाद गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत से पत्नी-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed