{"_id":"6847448d892cc52969070623","slug":"the-body-of-the-person-who-left-the-house-after-receiving-the-call-was-found-hanging-from-a-tree-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101259-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फोन आते ही घर से निकले व्यक्ति का पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फोन आते ही घर से निकले व्यक्ति का पेड़ पर लटका मिला शव
Tue, 10 Jun 2025 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
दादों थाने के गांव ततारपुर में रविवार की शाम एक व्यक्ति का गांव के बाहर शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला। परिजन ने बताया कि मोबाइल पर कॉल आते ही वह घर से निकले थे। मृतक के बेटे विष्णु ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव ततारपुर निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे उसके पिता नन्नू सिंह (42) घर पर थे। बहन रसोई में खाना बना रही थी। उसी समय उनके पिता के मोबाइल पर कॉल आई। इसके बाद वह खेत की ओर चले गए। कुछ देर बाद वह खेत की तरफ गया तो उनके पिता का शव शहतूत के एक पेड़ पर फंदे से लटका था।
विष्णु के अनुसार किसी तरह पेड़ से शव उतारकर वह घर लाए। वह अपने पीछे दो बेटे-दो बेटियों को रोता छोड़ गए हैं। दादों थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पति की मौत की खबर पर घर लौटी प्रेमी संग गई पत्नी
ग्रामीणों के अनुसार नन्नू सिंह की पत्नी राजकुमारी कुछ दिन पहले गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। रविवार की देर शाम पति की मौत की खबर पर वह घर लौटी। इस पर उसकी ग्रामीणों के साथ कहासुनी होने लगी। ग्रामीणों ने कहा कि जब पति मर गया तब क्यों आई। इस पर मृतक की पत्नी और ग्रामीणों के बीच कहासुनी भी होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की पत्नी को थाने ले गई। थाना पुलिस का कहना था कि ग्रामीण उसे परेशान कर रहे थे, इसलिए उसे थाने बुला लिया गया था।