फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of the martyred soldier wife was found hanging

Aligarh News: फंदे पर लटका मिला शहीद सिपाही की पत्नी का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 08 Jun 2024 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 08 Jun 2024 02:08 AM IST
सार

बबिता के पति शहीद हो गए थे। मृतक आश्रित के तौर पर बबिता के पुलिस विभाग में नौकरी लगने की प्रक्रिया चल रही थी। वह अपने बच्चों के साथ घर की छत पर सोई थीं। देर रात बच्चों से सर्दी लगने की बात कहकर नीचे कमरे में चली गईं। सुबह जगने पर बच्चे नीचे उतरे तो कमरे में फंदे पर बबिता का शव लटक रहा था।

विज्ञापन
The body of the martyred soldier wife was found hanging
मृतक बबीता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना दादों के ग्राम बड़ेपुरा निवासी बबिता पत्नी सतीश चंद्र यादव का शव 7 जून की सुबह अपने ही घर पर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


सतीश चंद्र पुलिस विभाग में सिपाही थे और आगरा में तैनात थे। जुलाई 2017 में आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से वह शहीद हो गए थे। मृतक आश्रित के तौर पर बबिता के पुलिस विभाग में नौकरी लगने की प्रक्रिया चल रही थी। थाना पुलिस को बताया कि 6 जून की रात वह अपने बच्चों के साथ घर की छत पर सोई थीं। देर रात बच्चों से सर्दी लगने की बात कहकर नीचे कमरे में चली गईं।
विज्ञापन


7 जून की सुबह जगने पर बच्चे नीचे उतरे तो कमरे में फंदे पर बबिता का शव लटक रहा था। वह अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्रियों को रोता छोड़ गई हैं। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed