फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of old Khacheru was found near Hazara canal

Aligarh News: हजारा नहर किनारे मिले शव की हुई शिनाख्त, तीन दिन से लापता थे खचेरू

Sat, 17 May 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 17 May 2025 01:46 AM IST
सार

मृतक के पुत्र राहुल ने बताया कि भाई की पत्नी के साथ पिता की कहासुनी हुई तो उसने मायके वालों को बुला लिया।उन्होंने पिता के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। इससे तनाव में आकर उनके पिता घर से निकल गए थे।

विज्ञापन
The body of old Khacheru was found near Hazara canal
खचेरू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

15 मई की रात करीब आठ बजे सांकरा में हजारा नहर किनारे मिला शव गांव नगला कोठी निवासी खचेरू (60) का था। थाना छर्रा के ग्राम पंचायत भीकनपुर के मजरा नगला कोठी निवासी खचेरू तीन दिन से लापता थे।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र राहुल ने बताया कि वह दो भाई थे। चार साल पहले भाई की मौत हो गई। भाई की पत्नी अपने बच्चों सहित ससुराल में रहती है। सोमवार को भाई की पत्नी के साथ पिता की कहासुनी हुई तो उसने मायके वालों को बुला लिया।
विज्ञापन


उन्होंने पिता के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। इससे तनाव में आकर उनके पिता घर से निकल गए थे। वह पहले कासगंज पहुंचे। इसके बाद 15 मई को अखबार और थाना पुलिस के जरिये पिता का शव हजारा नहर के किनारे मिलने के बारे में पता चला। थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed