Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of a youth who drowned in the Ganges Canal was found the next day.

Aligarh News: गंग नहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिला

Sat, 30 May 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned in the Ganges Canal was found the next day.
जवां थाना क्षेत्र में गंग नहर में डूबे हाथरस जनपद के युवक का शव शुक्रवार सुबह हरदुआगंज के बरोठा नहर पुल के निकट बरामद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव सुसायत निवासी 18 वर्षीय रवि पुत्र ऋषिपाल बृहस्पतिवार को अपने चार दोस्तों के साथ कासिमपुर स्थित गंग नहर में नहाने आया था। नहाते समय रवि और उसका साथी संजय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और संजय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रवि का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने देर रात तक नहर में तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हरदुआगंज क्षेत्र के बरोठा पुल के पास रवि का शव पानी में उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई, हालांकि पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed